{"_id":"cb5318d54a7c220260633e04d5cd4238","slug":"keep-amarnath-yatra-away-from-politics-says-jitendra-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा सियासत से दूर रखा जाना चाहिए: डा.जितेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा सियासत से दूर रखा जाना चाहिए: डा.जितेंद्र
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 05 Jun 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्रीनगर में कहा कि आजाद भारत में ऐसा पहली बार हो रहा है कि वह अपनी सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड लिए देश भर का दौरा करेंगे और लोगों को उससे अवगत करवाएंगे। सिंह ने कहा कि उनकी सरकार के पहले वर्ष के भीतर ही विकास दरों में बढ़ोतरी हुई है और भविष्य में यह बढ़ोत्तरी दोहरा आंकड़ा छुएगी।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने सरकार द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि वार्षिक पवित्र अमरनाथ यात्रा को सियासत से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी यह यात्रा शुरू होती है तो इसको लेकर अलगावादियों द्वारा विवाद पैदा करने की कोशिश की जाती है। आम लोगों के बीच यात्रा अवधि को कम करने को लेकर सियासत की जाती है।
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि एक आम आदमी के नज़रिये से इस यात्रा को देखा जाना चाहिए। अगर देखा जाए तो आम कश्मीरी को इससे काफी आर्थिक फायदा होता है। उन्होंने कहा कि हमें राजनीति से इस मुद्दे पर प्रेरित नहीं होना चाहिए। जिस आम आदमी के नाम पर इस यात्रा का विरोध किया जाता है वह इसके विरोध में कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि यात्रा की अवधि को लेकर सियासत नहीं करनी है।
विज्ञापन
यात्रा के विरोध से आम आदमी का ही नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि हमें यह भी देखना चाहिए जब भी यात्रा का समय आता है तो कुछ तत्व इसका विरोध शुरू कर माहौल खराब करने में जुट जाते हैं। सिंह द्वारा ’योलाजिकल विभाग की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि यह यात्रा कभी भी हो सकती है क्योंकि उस रिपोर्ट में कहा गया है कि इसे सारा साल किया जा सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु ने अपनी पत्नी के साथ यह पवित्र यात्रा फरवरी-मार्च के महीने में की थी लेकिन अब यह यात्रा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ही शुरू होती और संपन्न भी। अफस्पा संबंधी एक सवाल का जवाब देते हुए सिंह ने कहा कि वह इस पर कुछ कहने में समर्थ नहीं हैं। लेकिन जम्मू कश्मीर में इसे बनाए रखने या हटाने संबंधी जब भी फैसला लिया जाएगा।
सुरक्षाबलों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए ही लिया जाएगा। राज्य में बाढ़ से हुई तबाही से निपटने के लिए केंद्र द्वारा पर्याप्त आर्थिक मदद न देने के आरोपों से इंकार करते हुए डा. सिंह ने कहा कि केंद्र हर संभव मदद राज्य को कर रहा है। विकास और पुनर्वास कार्यों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है।