{"_id":"67b64f5804c642d1fa008aa0","slug":"kaundal-becomes-adg-of-mes-northern-command-jammu-news-c-10-lko1027-549727-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एमईएस की उत्तरी कमान के एडीजी बने कौंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एमईएस की उत्तरी कमान के एडीजी बने कौंडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सैन्य इंजीनियर सेवा (एमईएस) के अधिकारी राजेश कुमार कौंडल को सैन्य इंजीनियर सेवा (एमईएस) की उत्तरी कमान का एडीजी बनाया गया है। बीते दिनों ही सेना की और से इसका आदेश जारी किया गया है. कौंडल आज वीरवार को जम्मू स्थिति कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण कर सकते हैं।
राजेश कुमार कौंडल अभी तक लखनऊ में एमईएस की मध्य कमान में जॉइंट डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। पदोन्नति देने के साथ ही उनका तबादला जम्मू के लिए किया गया है। बता दें कि सैन्य इंजीनियर सेवा (एमईएस) भारत की सबसे बड़ी सरकारी रक्षा बुनियादी ढांचा विकास एजेंसियों में से एक है। यह रक्षा मंत्रालय के तहत आती है। यह भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना, और तटरक्षक बल के लिए इंजीनियरिंग और निर्माण का काम करती है।