{"_id":"82878ee5e8df85a55d8ba2b4291f69ff","slug":"katra-train-earning-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा ट्रेन से एसआरटीसी का धंधा पड़ा मंदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा ट्रेन से एसआरटीसी का धंधा पड़ा मंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 11 Jul 2014 03:38 PM IST
विज्ञापन
कटड़ा तक ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से एसआरटीसी का धंधा मंदा पड़ने लगा है। वैष्णो देवी के आधार शिविर तक बस से जाने वाले भक्तों के रुझान में पिछले छह दिनों में जबरदस्त कमी आई है। इसके चलते एसआरटीसी का राजस्व घटकर 65 फीसदी तक रह गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक चार जुलाई से पहले तक यहां पर रोजाना का राजस्व लगभग पचास से पचपन हजार तक आता था। चार जुलाई को चालीस हजार के करीब राजस्व आया था, जिस दिन ट्रेन का उद्घाटन हुआ था। पांच जुलाई को 24 हजार रुपये के करीब राजस्व आया था।
विज्ञापन
छह जुलाई को करीब 19 हजार, सात जुलाई को 8 हजार रुपये, आठ जुलाई को 11 हजार एवं 9 जुलाई को 24 हजार के करीब राजस्व आ सका। सुबह पांच बजे से शाम सात बजे तक जम्मू रेलवे स्टेशन परिसर से कटडा के लिए चलने वाली एसआरटीसी की छोटी-बड़ी बसों का किराया 86, 70 और 54 रुपये निर्धारित हैं।
विज्ञापन
