फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Katra smvdu clash between students classes to be postponed on Friday

कटड़ा: SMVDU में छात्रों के बीच हुई मारपीट, विवि प्रबंधन ने शुक्रवार को कक्षाएं की स्थगित

Fri, 10 Feb 2023 12:38 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 10 Feb 2023 12:38 AM IST
सार

एमएमवीडीयू कटड़ा में बाहरी और स्थानीय छात्रों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। छात्रों की झड़प से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

विज्ञापन
Katra smvdu clash between students classes to be postponed on Friday
SMVDU Katra - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विश्वविद्यालय (एमएमवीडीयू) में बाहरी और स्थानीय छात्रों के बीच मारपीट की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मारपीट में कुछ छात्र घायल भी हुए हैं। छात्रों की झड़प से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।  

विज्ञापन


वहीं, विवाद को बढ़ते देख विवि प्रबंधन ने शुक्रवार को कक्षाएं स्थगित रखने का फैसला लिया है। साथ ही स्थानीय छात्रों को घर जाने का आदेश जारी किया है। हालांकि, विवि प्रबंधन ने इसके लिए कोई अधिसूचना जारी नहीं की है। अब विश्वविद्यालय सोमवार को खुलेगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एसएमवीडीयू में पढ़ने वाले स्थानीय और अन्य राज्यों के विद्यार्थियों के बीच एक मैच के दौरान किसी बात पर विवाद हो गया। बताया जा रहा है विवि में पढ़ने वाले बिहार के कुछ छात्रों ने स्थानीय छात्रों पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद बात मारपीट तक जा पहुंची। दोनों छात्रों के गुट के बीच पहले बुधवार शाम और फिर गुरुवार दोपहर को झड़प हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed