{"_id":"57dc13d34f1c1bd949d488f1","slug":"katra-shops-on-strike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वैष्णों देवी: श्राइन बोर्ड के खिलाफ कई संगठनों की हड़ताल, कटड़ा में बंद रहेंगे व्यवसायिक प्रतिष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णों देवी: श्राइन बोर्ड के खिलाफ कई संगठनों की हड़ताल, कटड़ा में बंद रहेंगे व्यवसायिक प्रतिष्ठान
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 17 Sep 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
vaishno devi mandir
- फोटो : FILE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैष्णो देवी के पूर्व बारीदारों की लंबित मांगों, नए मार्ग के इस्तेमाल संबंधित स्पष्टीकरण सहित श्राइन बोर्ड की व्यवसायिक कार्यप्रणाली के विरोध में धर्मनगरी की विभिन्न संस्थाओं ने एक मंच से विरोध करने का निर्णय लिया है। इसी मुद्दे पर शनिवार को स्थानीय व्यवसायिक केंद्र बंद रहेंगे। इस विरोध में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के शामिल होने के संकेत भी मिले हैं।
गौरतलब है कि वैष्णो देवी के पूर्व बारीदार लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर बोर्ड के खिलाफ आवाज उठाते आ रहे हैं। बारीदारों की इस समस्या के समाधान के लिए प्रधानमंत्री भी चुनावों के दौरान आश्वासन दे चुके हैं। वर्तमान में यहां भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान चल रहा, जिसमें भाजपा के बड़े नेता शामिल हो रहे।ऐसे में बारीदारों को दिए गए आश्वासन की याद दिलाना भी बंद का एक कारण माना जा रहा है।
धर्मनगरी से अर्द्धकुंवारी तक बनाए गए नए मार्ग को आपात काल में इस्तेमाल किए जाने का बोर्ड ने आश्वासन दिया था, जबकि वर्तमान समय में इस मार्ग को यात्रियों के लिए खोले जाने के संकेत मिल रहे। इसको लेकर स्थानीय व्यवसायी सहित भवन मार्ग के व्यवसायी आहत हैं। इसी मामले को लेकर व्यापारियों ने बंद में शामिल होने का निर्णय लिया है। बंद के दौरान भवन मार्ग की दुकानें भी नहीं खुलेंगी।

श्राइन बोर्ड के सीईओ से मिले जितेंद्र सिंह
डॉ. जितेंद्र सिंह
- फोटो : फाइल
उधर श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के लिए जिन ग्रामीणों ने अपनी जमीन दी थी, वह भी कम मुआवजे और अन्य आश्वासनों पर बोर्ड के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। इन ग्रामीणाें ने भी बंद में शामिल होने का निर्णय लिया है। कुल मिलाकर भाजपा के दिग्गजों की मौजूदगी में बोर्ड के खिलाफ आंदोलन की शुरूआत करने का बंद के जरिये संकेत देने का प्रयास किया जा रहा है।
भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान में संबोधन के बाद डा. जितेंद्र सिंह की मुलाकात श्राइन बोर्ड के सीईओ ऐके साहु से भी हुई। सूत्रों के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं के आग्रह पर इस मुलाकात में धर्मनगरी के इन सभी मुद्दों पर चर्चा हुई जिसको लेकर बंद की घोषणा की गई है।