फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   katra news

Jammu News: जून में जम्मू से वैष्णो देवी तक आने-जाने की हेलिकॉप्टर सुविधा

विज्ञापन
katra news
-35 हजार रुपये अदा करने पड़ेंगे, 50 हजार के पैकेज में अटका आरती में भी भाग लेने का मौका
विज्ञापन

-जम्मू एयरपोर्ट से पंछी हेलीपैड तक पहुंचेंगे श्रद्धालु, वहां से बैटरी कार से भवन तक पहुंचेंगे
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को जून माह के पहले या दूसरे सप्ताह से जम्मू एयरपोर्ट से मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए हेलिकॉप्टर सुविधा मिल सकती है। इसका किराया 35 हजार रुपये अदा करना पड़ेगा। इसमें पंछी हेलीपैड से ढाई किलोमीटर का सफर बैटरी कार से भवन तक शामिल है। साथ ही वापस हेलीपैड छोड़ कर जम्मू एयरपोर्ट तक पहुंचाया जाएगा। ये किराया जम्मू से भवन और भवन से जम्मू एयरपोर्ट तक का है। साथ ही विशेष दर्शन करवाकर प्रसाद भी दिया जाएगा। हालांकि कटड़ा के हेलीपैड से सांझी छत्त का किराया करीब 2100 रुपये है, मगर जम्मू से सीधा भवन के लिए विशेष हेलिकॉप्टर सुविधा श्रद्धालुओं के लिए लगाई जा रही है। इसकी काफी समय से मांग थी।
जानकारी के मुताबिक इसके अतिरिक्त 50 हजार रुपये का पैकेज भी है। इसमें हेलिकॉप्टर सुविधा के साथ श्रद्धालुओं को एक कमरा और अटका आरती में भाग लेने का मौका मिलेगा। यह सेवा श्राइन बोर्ड की तरफ से चैत्र नवरात्र मे शुरू करनी थी मगर कुछ तकनीकी कारणों से शुरू नहीं हो पाई। अब जून माह के पहले या दूसरे सप्ताह में यह सेवा श्रद्धालुओं के लिए शुरू की जाएगी। इसके लिए जम्मू से पंछी हेलीपैड के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से बहुत पहले ही अनुमति मिल चुकी है। इससे हेलीपैड का इस्तेमाल वीवीआईपी के लिए किया जाता रहा है। अब इस पर श्रद्धालु भी आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन

सीईओ श्राइन बोर्ड अंशुल गर्ग ने बताया कि जून माह के पहले या दूसरे सप्ताह जम्मू से सीधा भवन के पास पंछी हेलीपैड पर श्रद्धालुओं के लिए सेवा शुरू की जाएगी। श्रद्धालु कम समय में मां के चरणों में हाजिरी लगाकर अपने घरों को रवाना हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed