फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Katra: Mata Vaishno devi devotees cheers being heard from Yatra route to Trikuta Bhawan

Katra: मां वैष्णो की भक्ति में डूबी धर्मनगरी, यात्रा मार्ग से लेकर त्रिकुटा भवन तक हो रही जय जयकार

Mon, 16 Oct 2023 01:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 16 Oct 2023 01:43 PM IST
सार

पहले नवरात्र पर मां वैष्णो के दर्शन के लिए शनिवार को 43 हजार से ज्यादा भक्त भवन की ओर रवाना हो चुके हैं। इतनी संख्या में भक्तों के आगमन और जयकारों से धमनगरी सहित यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन गूंजने लगा है। आगामी दिनों में आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
Katra: Mata Vaishno devi devotees cheers being heard from Yatra route to Trikuta Bhawan
माता वैष्णो देवी - फोटो : संजय शर्मा

विस्तार

नवरात्र के लिए भक्तों में काफी उत्साह है। पहले नवरात्र पर मां वैष्णो के दर्शन के लिए शनिवार को 43 हजार से ज्यादा भक्त भवन की ओर रवाना हो चुके हैं। इतनी संख्या में भक्तों के आगमन और जयकारों से धमनगरी सहित यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन गूंजने लगा है। आगामी दिनों में आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन


नवरात्र की पूर्व संध्या पर रात करीब 10 पंजीकरण कक्ष बंद होने तक 43890 भक्त भवन की ओर रवाना हो चुके थे। यह आंकड़ा एक दिन पहले यानी शुक्रवार को पहुंचे 18280 भक्तों के आंकड़े से दोगुने से अधिक है। नवरात्र के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है। शनिवार को दिनभर हल्की बूंदाबांदी से कुछ उड़ानें भरने के बाद हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। नवरात्र पर्व से एक दिन पहले ही वैष्णो देवी भवन सहित धर्मनगरी में मौसम ने हल्की करवट ली है और तापमान में गिरावट के साथ ही ठंडी का भी अहसास दिखा।
विज्ञापन


देर शाम भवन से दर्शन कर लौटे गुरदासपुर निवासी अंकित व सुहासनी का कहना था कि मौसम की इस करवट से उन्हें तो दिक्कत नहीं हुई लेकिन बच्चों के लिए गर्म कपड़ों की आवश्यकता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Mata Vaishno Devi: धर्मनगरी कटड़ा में 28वें नवरात्र महोत्सव की धूम, आज होंगे ये कार्यक्रम

Katra: Mata Vaishno devi devotees cheers being heard from Yatra route to Trikuta Bhawan
माता वैष्णो देवी भवन - फोटो : अंशुल गर्ग, सीईओ, माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड
धर्मनगरी से भवन तक सुरक्षा कड़ी, मोबाइल टीमों का गठन

सुरक्षा जांच के लिए विभिन्न मोबाइल टीमों का भी गठन किया गया है। जम्मू मार्ग पर मूरी चेक पोस्ट व नोमाई चेकपोस्ट, रियासी मार्ग पर बालनी चेक पोस्ट, उधमपुर मार्ग पर पैंथल व सेरली चेक पोस्ट पर हर वाहन की गंभीरता से जांच के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर डाग-स्क्वायड के माध्यम से भी सुरक्षा जांच की जा रही है। 

इसके अति़रिक्त पहाड़ी क्षेत्रों में सेना व सीआरपीएफ कड़ी नजर रखे हुए है। बाणगंगा में यात्रियों के सामान की जांच ऐक्सरेज बैगेज मशीन के माध्यम से की जा रही है। भवन मार्ग पर भी जवानों की आवाजाही बढ़ाई गई है। भवन मार्ग पर अर्धकुंवारी, सांझी छत आदी पर भी हर यात्री की जांच की जा रही है। एसपी विपन चंदन ने बायाया कि हमेशा ही सुरक्षा इंतजाम कड़े रहते हैं। 

नवरात्र पर भक्तों की संख्या में इजाफा रहता है और विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। ऐसे में सुरक्षा इंतजामों को खंगालना अनिवार्य हो जाता है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा जांच के नाम पर भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत ना पेश आए।

Katra: Mata Vaishno devi devotees cheers being heard from Yatra route to Trikuta Bhawan
कटड़ा: माता वैष्णो देवी - फोटो : संजय शर्मा

शारदीय नवरात्र के पहले दिन यानी कि आज श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी भवन पर नवदुर्गा पथ स्काईवॉक के साथ ही स्वर्ण जड़ीत प्रवेश द्वार, भैरव घाटी स्थित बाबा भैरवनाथ मंदिर परिसर में निशुल्क लंगर आदि सुविधाएं उपलब्ध की गई हैं। दूसरी ओर मां वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले दिव्यांग श्रद्धालुओं को सभी तरह की सुविधा निशुल्क तो प्राप्त हो रही हैं। मां वैष्णो देवी के विशेष दर्शन उपलब्ध होने के साथ ही भोजन आदि भी उपलब्ध होगा।

नवरात्र से पहले बैटरी कार के साथ ही हेलिकॉप्टर सेवा की अग्रिम बुकिंग फुल

नवरात्र को लेकर बैटरी कार सेवा के साथ महत्वपूर्ण हेलीकॉप्टर सेवा की अग्रिम बुकिंग पूरी तरह से फुल है। लिहाजा आम श्रद्धालुओं को तत्काल सेवा मिलना मुश्किल है। श्रद्धालुओं को कटड़ा में श्राइन बोर्ड के निहारिका काम्पलेक्स के पूछताछ केंद्र से संपर्क करना पड़ेगा। वहीं नवरात्र में मां वैष्णो देवी भवन पर रहने को लेकर भी अग्रिम बुकिंग फुल है। लिहाजा श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के अलौकिक दर्शन करने के बाद कटड़ा की ओर प्रस्थान करें। 

नवरात्र में मां वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को कटड़ा में श्राइन बोर्ड के निहारिका कंपलेक्स के साथ ही अर्धकुंवारी मंदिर परिसर, मां वैष्णो देवी भवन तारा कोट मार्ग स्थल आदि जगहों पर मां वैष्णो देवी की पवित्र व प्राचीन गुफा के डिजिटल दर्शन उपलब्ध होंगे। इसके लिए प्रत्येक श्रद्धालुओं को 100 भुगतान डिजिटल की ओर से करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed