फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   katra: 28th Navratri festival celebrated in religious city Katra, Shatchandi Mahayagya to start

Mata Vaishno Devi: धर्मनगरी कटड़ा में 28वें नवरात्र महोत्सव की धूम, आज होंगे ये कार्यक्रम

Mon, 16 Oct 2023 01:36 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 16 Oct 2023 01:36 PM IST
सार

अरुण कुमार मेहता ने कहा कि कटड़ा में वार्षिक आयोजित नवरात्र महोत्सव देश में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। जल्द ही यह महोत्सव विश्व भर में प्रसिद्धी पाएगा। उन्होंने कहा कि नवरात्र साधना शुद्धि की आराधना है।

विज्ञापन
katra: 28th Navratri festival celebrated in religious city Katra, Shatchandi Mahayagya to start
कटड़ा नवरात्रि महोत्सव - फोटो : संजय शर्मा

विस्तार

विश्व भर से सालाना मां वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले लाखों श्रद्धालु जम्मू संभाग के अन्य धार्मिक स्थलों की ओर भी रुख करें। सरकार की कोशिश से धार्मिक पर्यटन में बढ़ावा होगा। ये बात धर्मनगरी कटड़ा में 28 वें नवरात्र महोत्सव के उद्घाटन पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने कही।
विज्ञापन


अरुण कुमार मेहता ने कहा कि कटड़ा में वार्षिक आयोजित नवरात्र महोत्सव देश में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। जल्द ही यह महोत्सव विश्व भर में प्रसिद्धी पाएगा। उन्होंने कहा कि नवरात्र साधना शुद्धि की आराधना है। यही सनातन धर्म की परंपरा है। जम्मू-कश्मीर तेजी से संस्कृति केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है और देश में अलग पहचान बना रहा है।
विज्ञापन


महोत्सव के दौरान मंडल आयुक्त जम्मू और नवरात्र महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि नवरात्र महोत्सव केवल कटड़ा में ही नहीं जम्मू संभाग के विभिन्न हिस्सों में आयोजित किया जा रहा है। इसमें जम्मू सुकराला माता किश्तवाड़ आदि प्रमुख हैं। ताकि लोग अपनी धार्मिक संस्कृति से रूबरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल मुख्य सचिव डॉ अरुण कुमार मेहता, मंडल आयुक्त तथा नवरात्र महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष रमेश कुमार, श्राइन बोर्ड सीईओ अंशुल गर्ग आदि ने पवित्र ज्योति प्रचलित कर नवरात्र महोत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर जम्मू कश्मीर के कलाकारों ने जहां एक और मां वैष्णो देवी के भजन तथा भेंटें आदि प्रस्तुत कीं तो दूसरी ओर कर्नाटक से आए कलाकारों द्वारा महिषासुर मर्दिनी के साथ ही भरतनाट्यम आदि की प्रस्तुति दी।


इस मौके पर डीआईजी उधमपुर रियासी रेंज सुलेमान चौधरी, प्रिंसिपल सेक्रेटरी पीडीडी विभाग राजेंद्र प्रसाद, निदेशक पर्यटन विभाग विवेकानंद राय, डीसी रियासी बबिला रकवाल, एसएसपी अमित गुप्ता, एसडीएम कटरा दीपक दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष विमल इंदु के साथ अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, नवरात्र महोत्सव कमेटी के सदस्य तथा श्रद्धालु शामिल थे।

धर्मनगरी में आज होने वाले कार्यक्रम
  • सुबह 5 बजे कटड़ा के मुख्य बस अड्डा से प्रभात फेरी का आयोजन
  • हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में दोपहर को विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम
  • योगासन परिसर में रात्रि 8 बजे अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • कटड़ा की दुर्गा भवन परिसर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बाद दोपहर 3 बजे
  • हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में शाम 8 बजे गीत एवं नाटक प्रभाग के कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम
  • कटड़ा के जम्मू मार्ग पर एशिया चौक से शाम 7 बजे शोभा यात्रा का आयोजन होगा
  • योग आश्रम परिसर में शाम आठ बजे से लेजर शो होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed