फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kathua Terror Attack : Terrorist attack on military vehicle in the hilly area of Kathua encounter begins

Kathua Terror Attack: बदनोता में सेना के गश्ती दल पर आतंकियों का हमला, पांच जवान बलिदान; घात लगाकर की फायरिंग

Tue, 09 Jul 2024 01:09 AM IST
kumar गुलशन कुमार संवाद न्यूज एजेसी, बिलावर
संवाद न्यूज एजेसी, बिलावर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 09 Jul 2024 01:09 AM IST
सार

जिला कठुआ के कंडी क्षेत्र के आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाया है। वहीं, जवानों ने मौका संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की है। मुठभेड़ जारी है।

विज्ञापन
Kathua Terror Attack : Terrorist attack on military vehicle in the hilly area of Kathua encounter begins
सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी

विस्तार

कठुआ के बिलावर उपजिले में बदनोता के बरनूड इलाके में जेंडा नाले के पास सेना के एक वाहन पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। आतंकी हमले में पांच जवान बलिदान हो गए वहीं कुछ अन्य बुरी तरह से घायल हो गए। आतंकी हमले में घायल हुए पांच सैनिकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिलावर में प्राथमिक उपचार दिया गया और उन्हें आगे के इलाज के लिए सैन्य अस्पताल, पठानकोट रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना का यह वाहन इलाके में गश्त पर था जिसे आतंकियों ने अपना निशाना बनाया है। आतंकियों की ओर से ग्रेनेड फैंका गया जिसके बाद गोलाबारी शुरू कर दी गई। सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की।  अंतिम समाचार मिलने तक दोनों ओर से गोलाबारी का सिलसिला जारी था। हालांकि जवानों के बलिदान होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Kathua Terror Attack : Terrorist attack on military vehicle in the hilly area of Kathua encounter begins
तस्वीर में लाल घेरे में दिख रहा वाहन - फोटो : संवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर साढ़े तीन बजे के लगभग आतंकियों ने 22 गढवाल राइफल्स के जवानों को निशाना बनाते हुए जेंडा नाले के पास ग्रेनेड फैंका। बताया जा रहा है कि आतंकी ऊंचाई वाले इलाके में थे। जब तक सेना के जवान संभलते, तब तक आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। ऊंचाई वाले इलाके का फायदा उठाते हुए आतंकियों ने जवानों को निशाना बनाया। जिसके बाद सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की। दोनों ओर से गोलाबारी का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। 

उधर, सेना ने आप्रेशन में पैरा कमांडो को भी शामिल कर लिया है। जिन्हें एयरलिफ्ट कर हमले वाले इलाके में ले जाया गया है। सेना की ओर से पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। उधर, बिलावर से बदनोता को जाने वाले मार्ग पर मछेडी से आगे वाहनों की आवाजाही भी रोक दी गई है। शाम के समय इलाके में भारी बारिश और धुंध का दैार शुरू हो गया था। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और बड़ा आप्रेशन चलाकर आतंकियों के सफाए की तैयारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed