फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   artists to circumambulate the Mata Vaishno Devi Trikuta mountain on sunday

रियासी: माता वैष्णो देवी त्रिकुटा पर्वत की परिक्रमा करेंगे मंडली के कलाकार, रविवार को होंगे रवाना

Sat, 15 Oct 2022 10:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sat, 15 Oct 2022 10:26 AM IST
सार

रविवार सुबह सभी सदस्य नगर में स्थित भगवान गणेश मंदिर से निकलेंगे। ग्रामोड़, टोट, देवीगढ़, सुखाल घाटी से होते हुए जंगल गली में प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन
artists to circumambulate the Mata Vaishno Devi Trikuta mountain on sunday
माता वैष्णो देवी भवन - फोटो : संवाद

विस्तार

श्री दुर्गा नाटक मंडली के सदस्य तथा कलाकार रविवार को श्री माता वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत की परिक्रमा के लिए जाएंगे। होटल, टूर एवं ट्रेवल की तरफ से इस वर्ष इस प्राचीन यात्रा को शुरू करने की पहल की गई थी। मंडली की तरफ से परिक्रमा यात्रा को बढ़ावा देने के इरादे से कलाकार परिक्रमा यात्रा पर जाएंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को मंडली के चेयरमैन सुदेश कुमार पंडोतरा, प्रधान संजीव खजुरिया, पूर्व प्रधान यश वर्मा, वरिष्ठ कलाकार चमन लाल भगत ने बताया कि बीते वर्ष मंडली की तरफ से अयोध्या में जा कर रामलीला का मंचन कर इतिहास में नाम दर्ज करवाया गया था। इस वर्ष मंडली की तरफ से परिक्रमा यात्रा को किया जाएगा।
विज्ञापन


रविवार सुबह सभी सदस्य नगर में स्थित भगवान गणेश मंदिर से निकलेंगे। ग्रामोड़, टोट, देवीगढ़, सुखाल घाटी से होते हुए जंगल गली में प्रवेश करेंगे। यात्रा में चौदह किलोमीटर का रास्ता पैदल तय किया जाएगा अन्य रास्ता विभिन्न प्रकार के वाहनों के जरिये तय किया जाएगा। मौके पर दशहरा कमेटी के प्रधान शंभु नाथ त्रिपाठिया, जगदीश शर्मा, संजय ड़ोगरा उर्फ बब्बू, मदन लाल ठाकुर, प्रीतम चंद, पलविंदर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed