फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kathua rape case kerala father rajit ram his baby name rassana rape case j&k

कठुआ कांडः केरल के एक पिता ने अपनी नवजात बच्ची को दिया गैंगरेप पीड़िता का नाम

Mon, 16 Apr 2018 12:17 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Mon, 16 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
kathua rape case kerala father rajit ram his baby name rassana rape case j&k
kathua - फोटो : AMAR UJALA

जम्मू संभाग के कठुआ जिले में हुए 8 साल की मासूम के साथ हुए गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए देश भर के लोगों ने लोगों सोशल मीडिया से लेकर सड़क पर उतर कर उसके लिए न्याय की मांग की।

विज्ञापन


वहीं दरिंदगी का शिकार हुई पीड़ित बच्ची के प्रति सहानभूति जताते हुए केरल के एक युवक ने अपनी नवजात बेटी का नाम 'कठुआ पीड़िता' के नाम पर रख कर एक मिसाल कायम की है। दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखने के बावजूद उन्होंने पीड़िता के नाम को स्वीकार किया और अपनी नवजात बेटी को वो नाम दिया।
विज्ञापन


इस युवक की पहचान रजित राम के तौर पर हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी। जहां लोगों ने उनके इस कदम को खूब सराहा और उनके पोस्ट को अब तक हजारों की तदात में लोगों ने लाइक और शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को कहना है कि इससे समाज में एक अच्छा मैसेज जाएगा। गौरतलब है कि जनवरी में हुए इस केस में पुलिस ने जब चार्जशीट तैयार करके पेश किया तो उनमें दर्ज एक एक बातें हैरान करने वाली थी। बकरवाल समुदाय की बच्ची के साथ जहां तीन दिन तक रेप की बात सामने आई वहीं पत्थर से कुचल कर उसकी हत्या करने की बात भी चार्जशीट में दर्ज है।


हालांकि जम्मू बार एसोसिएशन ने क्राइम ब्रांच की चार्जशीट पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कई ऐसे प्रश्न मीडिया के सामने पेश किए जो चार्जशीट की कहानी से मेल नहीं खाते हैं। फिलहाल ये पूरा कोर्ट में हैं। इसी मामले के चलते भाजपा के दो मंत्रियों को अपनी कुर्सीइस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने संज्ञान में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed