फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kathua rape case ajaz khan video rassana rape case 50 lacs prize j&k

कठुआ कांड के विरोध में मर्यादा खो बैठे एजाज खान, वीडियो जारी करके किया अभद्र भाषा का प्रयोग

Mon, 16 Apr 2018 07:46 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Mon, 16 Apr 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
kathua rape case ajaz khan video rassana rape case 50 lacs prize j&k
kathua

जम्मू कश्मीर के कठुआ रेप कांड के विरोध में बॉलीवुड अभिनेता एजाज खान अपनी मर्यादा खो बैठ। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके कहा कि आरोपियों के सिर काट कर लाने वाले को  वो 50 लाख रुपये का इनाम देंगे। करीब सात मिनट के इस वीडियो में एजाज ने बीजेपी की महिला मंत्रियों के साथ ही भाजपा के कई बड़े नेताओं पर भी जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस केस में जो लोग हाथों में तिरंगा लेकर आरोपियों के बचाव में खड़े हैं उन्हें भी शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं कश्मीर के आतंकियों को कहना चाहता हूं कि इन्हें मारो क्यूंकि असली दरिंदे ये हैं।
विज्ञापन


हालांकि एजाज ने इस वीडियो में बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। बेहद गुस्से में दिख  रहे एजाज ने कहा कि अगर मेरे बस में होता तो मैं इन दरिंदो का सर काट देता। उन्होंने उन्नाव केस का भी इस वीडियो में जिक्र किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ये अभिनेता अक्सर अपने भड़काऊ बयानों के कारण चर्चा में बना रहता है। सोशल मीडिया पर भी एजाज के इस वीडियो पर उनकी जमकर किरकिरी हो रही है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही एजाज का एक और वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को गायों के मुद्दे पर घेरते नजर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed