फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kathua hiranagar drone seen on IB security forces launched search operation Ahead of the visit of Hm Amit Shah

Kathua Drone: गृहमंत्री शाह के दौरे से पहले IB पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

Fri, 30 Sep 2022 12:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 30 Sep 2022 12:01 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास कठुआ के हीरानगर में ड्रोन देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने शुक्रवार को तलाशी अभियान चलाया। सेना और पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं।

विज्ञापन
kathua hiranagar drone seen on IB security forces launched search operation Ahead of the visit of Hm Amit Shah
Kathua Hiranagar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले उधमपुर में हुए दोहरे बम धमाकों के बाद भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन गतिविधि के बाद सुरक्षा एजेंसियों के हाथ पांव फूले हुए हैं। जम्मू संभाग के जिला कठुआ की तहसील हीरानगर में ड्रोन देखे जाने का मामला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव ढल्ली में ड्रोन देखे जाने की सूचना के बाद शुक्रवार को भी सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान चलाया। सेना और पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं।

विज्ञापन

 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों और सेना की ओर से इलाके में ड्रोन गतिविधि देखी गई थी। मामला गुरुवार रात दस बजे से पहले का बताया जा रहा है। जिसके बाद इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। देर रात तक तलाशी अभियान में सुरक्षाबल जुटे रहे। इसके बाद शुक्रवार सुबह एक बार फिर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन


संबंधित क्षेत्र में पहले भी देखे गए हैं ड्रोन
ज्ञात रहे कि इससे पहले भी ढल्ली इलाके के आसपास कई बार ड्रोन गतिविधि देखी गई हैं। और एनआईए की जांच में भी खुलासा हो चुका है कि इस इलाके में नियमित ड्रोन पाकिस्तान की ओर से भेजा जा रहा है। हरियाचक से सटे इसी इलाके में कुछ महीने पहले ड्रोन को स्थानीय लोगों ने गिराया था। जिसमें स्टिकी बम से लेकर यूबीजीएल ग्रेनेड भी बरामद हुए थे। सुरक्षा एजेंसियां इसलिए भी चौकन्नी हैं चूंकि शुक्रवार को कठुआ में केंद्रीय पीएमओ मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का दौरा भी प्रस्तावित है। साथ ही सप्ताह भर के भीतर गृहमंत्री राजौरी में भी पहुंचने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके में ड्रोन गतिविधि को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पिछले कई दिनों से सतर्कता बरत रही हैं। ऐसे में पाकिस्तान की हर साजिश को विफल करने के लिए सुरक्षाबल जुटे हुए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed