फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kathua, competition, sports

Jammu News: मिडिल स्कूल बड्डू और गर्ल्स हाई स्कूल बहनोर बना संतोलिया प्रतियोगिता का विजेता

विज्ञापन
kathua, competition, sports
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। रेंज पुलिस मुख्यालय जम्मू की संतोलिया प्रतियोगिता का समापन वीरवार को कठुआ में हुआ। डीआईजी जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज शक्ति कुमार पाठक के मार्गदर्शन में नवोदया विद्यालय बसोहली में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल खेला गया। लड़कों में मिडिल स्कूल बड्डू ने वीर सावरकर हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली को 8 अंक से हराकर विजेता बना। लड़कियों में गर्ल्स हाई स्कूल बहनोर ने गर्ल्स हाई स्कूल दौला को 6 अंक से हराकर फाइनल अपने नाम किया।
मुख्यातिथि शक्ति कुमार पाठक ने छात्रों को जीवन में खेल और शिक्षा के मूल्य व महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा समाज की रीढ़ है। नशीली दवाओं और नकारात्मक प्रभाव से दूर रहना चाहिए। प्रतियोगिता में लड़कों की 54 और लड़कियों की 31 टीमों ने भाग लिया, जिसमें कठुआ जिले के दूरदराज इलाकों से लगभग 750 छात्र शामिल थे। फाइनल मैच जीतने वाली टीमों को मोमेंटो, मेडल, प्रमाण पत्र, संतोलिया किट, किताबें, टी शर्ट और 5000 रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रनर अप टीमों को 3000, सेमिफाइनल विजेता टीमों को 2000 रुपए व सेमिफाइनल रनरअप टीमों को 1000 रुपए मिले।
विज्ञापन

यहां एसएसपी कठुआ शिवदीप सिंह, राजिंदर सिंह कटोच, एडीसी बसोहली अजीत सिंह बडवाल, बीडीसी बसोहली सुषमा जम्वाल, बीडीसी महानपुर राज सिंह, बीडीसी भूंड शीतल नगर शंकर सिंह और बीडीसी धार महानपुर सुषमा करयाल, चेयरमैन म्यूनिसिपल कमेटी बसोहली सोमेश सपोलिया और विभिन्न पंचायतों के 28 सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed