फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kathua case- Student Violence Again in jammu & kashmir, CRPF mahila battalion deployed

कठुआ मामले को लेकर घाटी में फिर भड़की हिंसा, CRPF की महिला बटालियन तैनात

Tue, 24 Apr 2018 01:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 24 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kathua case- Student Violence Again in jammu & kashmir, CRPF mahila battalion deployed

कठुआ मामले को लेकर घाटी में सोमवार को भी छात्र हिंसा भड़की। दक्षिणी और उत्तरी कश्मीर के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए। इस दौरान लगभग दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। इनमें 4-5 पुलिस कर्मी भी हैं। लगभग 70 छात्रों को हिरासत में लिया गया है। छात्राओं के हिंसा में शामिल होने की खबर पर कई वर्षों के बाद सीआरपीएफ महिला बटालियन की तैनाती की गई।

विज्ञापन


श्रीनगर के रेजीडेंसी रोड, एमए रोड और आस-पास के कुछ इलाकों में कई वर्षों के बाद सीआरपीएफ की महिला बटालियन तैनात दिखी। सुबह के समय कुछ छात्राओं ने स्कूल जाते समय नारेबाजी की तो कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए महिला बटालियन की तैनाती कर दी गई। लेकिन दिन भर इन इलाकों में छात्रों के प्रदर्शन नहीं हुए। सीआरपीएफ के प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से छात्राएं लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। इसके चलते पुलिस की ओर से महिला बटालियन को इलाके में तैनात करने की मांग रखी गई थी। इसी के मद्देनजर महिला बटालियन की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन


दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में छात्रों ने वहां तैनात जवानों पर पत्थरबाजी की। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो पेलेट गन का इस्तेमाल करना पड़ा। यहां पुलिस की कार्रवाई में तीन छात्र घायल हुए जिनमें से दो को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक छात्र को छाती और हाथों में पेलेट इंजुरी है। इसके अलावा गांदरबल, शोपियां, सोपोर, बारामुला, कुलगाम आदि जिलों में भी छात्रों ने प्रदर्शन किए। इस दौरान भी पुलिस ने बल का प्रयोग किया गया। गांदरबल में झड़पों में दर्जनभर लोग घायल हुए, इनमें 4-5 पुलिसकर्मी भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बारामुला जिले में करीब 70 छात्रों को हिरासत में लिया है जो पत्थरबाजी में शामिल थे। जिले के एसएसपी इम्तियाज हुसैन ने बताया कि इन छात्रों को काउंसिलिंग के बाद उनके अभिभावकों के हवाले किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed