फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   KATHUA CASE RASSANA RAPE CASE VISHAL JANGOTRA CCTV PIC VIRAL

कठुआ कांडः 15 जनवरी को सांझीराम का बेटा कठुआ में था तो ATM की CCTV फुटेज में कौन?

Tue, 01 May 2018 12:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 01 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
KATHUA CASE RASSANA RAPE CASE VISHAL JANGOTRA CCTV PIC VIRAL

क्राइम ब्रांच की चार्जशीट के अनुसार 15 जनवरी को घगवाल रेलवे स्टेशन से शाम के समय रसाना मामले में आरोपी विशाल जंगोत्रा मेरठ के लिए रवाना हुआ था। इसी दिन बच्ची के शव को नाबालिग आरोपी और विशाल द्वारा जंगल में फेेंके जाने की बात का जिक्र भी क्राइम ब्रांच की रिपोर्ट में है।

विज्ञापन


लेकिन, नेशनल मीडिया पर चली एक वीडियो फुटेज ने क्राइम ब्रांच की इस कहानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।  दरअसल, सोमवार की रात एक चैनल ने रसाना मामले में आरोपी बनाए गए सांझीराम के बेटे विशाल जंगोत्रा के मीरापुर एटीएम से ट्रांजैक्शन का सीसीटीवी फुटेज जारी कर दिया।
विज्ञापन


इसमें आरोपी विशाल जंगोत्रा साफ तौर पर ट्रांजैक्शन करता दिखाई दिया। इसकी तस्दीक विशाल के परिजनों ने भी की है। परिवार के सदस्यों के अनुसार विशाल अपनी बहन मोनिका जंगोत्रा के डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला के पास उपलब्ध बैंक पासबुक की प्रति के अनुसार 15 जनवरी को ही खाते में दिया लाचक से तीन हजार रुपये की राशि डाली गई, जबकि इसी दिन 1000 रुपये मीरापुर के एटीएम से निकाले जाने का ब्योरा भी दर्ज है।

ऐसे में सवाल यह उठा कि यदि एटीएम कार्ड विशाल के पास था तो मीरापुर में राशि किसने निकाली थी, क्योंकि क्राइम ब्रांच की चार्जशीट के अनुसार विशाल 15 जनवरी की शाम को घगवाल रेलवे स्टेशन से मेरठ से रवाना हुआ था।

ऐसे में मीरापुर एटीएम से जारी हुई सीसीटीवी फुटेज ने मामले पर से पर्दा उठा दिया है। फुटेज में विशाल जंगोत्रा साफ तौर पर सीसीटीवी में एटीएम से 15 जनवरी को तीन बजकर छह मिनट और पचास सेकेंड पर पैसे निकालते और एक नोट साथ में खड़े युवक को देता भी दिखाई दिया है।

क्राइम ब्रांच की चार्जशीट के अनुसार 12 जनवरी की सुबह छह बजे सुबह विशाल जंगोत्रा कठुआ पहुंचा था। 13 जनवरी को बच्ची की हत्या की गई और 15 जनवरी को विशाल और नाबालिग आरोपी ने बच्ची की लाश को ठिकाने लगाया था।


विशाल की बहन मोनिका ने बताया कि विशाल के पास पैन कार्ड नहीं था। इसलिए वह डेबिट कार्ड हासिल नहीं कर पाया था। यही वजह रही कि वह बहन का डेबिट कार्ड इस्तेमाल करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed