फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kathar-Kure connecting road washed away due to heavy rain

Jammu News: भारी बारिश से बहा कठार-क्यूर संपर्क मार्ग

Fri, 27 Jun 2025 02:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 27 Jun 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Kathar-Kure connecting road washed away due to heavy rain
हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित, लंबे समय तक आ सकती है परेशानी
विज्ञापन

लोगों ने खड्ड से लगातार रेत-बजरी उठाए जाने को बताया बड़ा कारण
संवाद न्यूज एजेंसी

अखनूर। मूसलाधार बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई है। चौकी चौरा और मैरा मान्द्रियां ब्लॉक को जोड़ने वाला कठार-क्यूर संपर्क मार्ग बारिश की चपेट में आकर पूरी तरह बह गया। यह अहम सड़क लिंक अद्गन, कख्याल, क्यूर, कठार और गंगाल सहित दर्जनों गांवों को जोड़ता था, जिसकी कटान से हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है।

स्थानीय निवासी रमन शर्मा ने बताया कि यह मार्ग ग्रामीणों के लिए व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच का एकमात्र साधन था। अब इसके बह जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन


ग्रामीण साहिल शर्मा ने बताया कि यह सड़क लिंक चारिड खड्ड पर बना था, जहां वर्षों से अवैध खनन जारी है। उन्होंने कहा कि इस खड्ड से लगातार रेत और बजरी उठाए जाने के कारण उसकी गहराई और प्रवाह में खतरनाक बदलाव आ गया था, जिसका नतीजा बुधवार रात को देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कठार पंचायत के पूर्व सरपंच रोहित शर्मा ने बताया कि यह सड़क 2016 में बड़े संघर्ष के बाद बनी थी और इसने चौकी चौरा तथा मैरा मान्द्रियां के एक दर्जन गांवों को जोड़ने का काम किया था। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते बाढ़ नियंत्रण विभाग ने संज्ञान लिया होता तो इतनी बड़ी क्षति नहीं होती। ग्रामीणों को अब लंबे समय तक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।


ग्रामीणों ने प्रशासन से यह मांग की है कि इस संपर्क मार्ग की तत्काल मरम्मत कर उसे बहाल किया जाए। साथ ही अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है। उन्होंने यह भी मांग की है कि खड्ड के किनारे सुरक्षा दीवारों और स्थायी ढांचों का निर्माण किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed