फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp leader Tarun Chugh said Kashmiris not like Farooq Abdullah and Mehbooba Mufti

जम्मू कश्मीर: तरुण चुग बोले- फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को पसंद नहीं करते कश्मीरी

Tue, 02 May 2023 12:41 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 02 May 2023 12:41 PM IST
विज्ञापन
bjp leader Tarun Chugh said Kashmiris not like Farooq Abdullah and Mehbooba Mufti
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी तरुण चुग ने सोमवार को नेकां व पीडीपी नेताओं पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम कश्मीरी डाॅ फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को पंसद नहीं करता है।
विज्ञापन


श्रीनगर में संभागीय नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए चुग ने कहा कि नेकां और पीडीपी के नेताओं ने सत्ता में रहते हुए जम्मू-कश्मीर के लोगों को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लंदन तक में नेकां के अध्यक्ष डाॅ. फारूक अब्दुल्ला की कोठी है, जबकि आम कश्मीरी अभी भी टीन की छत के नीचे रह रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में सही मायने में विकास को गति दी है। विश्व का सबसे बड़ा रेलवे पुल जम्मू-कश्मीर में बन रहा है। जल्द ही लोग रेल में बैठकर कश्मीर आया करेंगे। एम्स और अन्य बड़े संस्थान जम्मू-कश्मीर में बन रहे है। रोड नेटवर्क हो या फिर अन्य क्षेत्र दिल खोलकर मोदी सरकार प्रदेश में खर्च कर रही है। इस बैठक में प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा व अन्य नेता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed