{"_id":"57fa8e664f1c1b6e5228e3e5","slug":"kashmiri-youths-saved-the-lives-of-military-personnel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिंसा के बीच कश्मीरी युवकों ने बचाई सेना के जवान की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसा के बीच कश्मीरी युवकों ने बचाई सेना के जवान की जान
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 10 Oct 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से जवान को बाहर निकालने की कोशिश करते जवान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में सुरक्षा बलों के साथ स्थानीय लोगों की हिंसक झड़पों के बीच इंसानियत की मिसाल उभरकर सामने आई है। श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर श्रीनगर के पास हादसे का शिकार हुए सैनिक को बचाने कश्मीरी युवा उमड़ पड़े।
हादसे के बाद चलाए गए रेस्क्यू आपरेशन के दौरान सेना के जवान को बचाने के लिए उमड़ी भीड़ किसी अपने के मुसीबत में होने जैसी बेचैन दिखी।
रेस्क्यू आपरेशन को तेजी से अंजाम तक पहुंचाने को न सिर्फ आपसी सामंजस्य बनाकर क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे जवान को निकाला, बल्कि उसे फौरन अस्पताल भी पहुंचाया।

जवान की जान बचाते सेना के जवान
- फोटो : Amar Ujala
रविवार को यह दृश्य हाईवे पर लसजन इलाके में सामने आया। सैन्य वाहन तेज रफ्तार में था और बेकाबू होकर पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में उसका चालक फंस गया। हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोग उमड़ पड़े। इनमें अधिकतर युवा थे।
देखते ही देखते युवाओं ने सैन्य वाहन में फंसे जवान को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया। घटना का बाकायदा वीडियो वायरल हुआ है। इसमें राहत और बचाव कार्य में लगे लोगों की बेचैनी साफ झलक रही है।
सैन्य प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि वाहन चालक सैनिक को बचाने के लिए स्थानीय युवाओं ने गजब की आत्मीयता और दिलेरी दिखाई।
उल्लेखनीय है कि श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस दौरान भी वाहन में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने और अस्पताल पहुंचाने के अभियान को स्थानीय युवाओं ने ही अंजाम दिया था। घाटी में हिंसा के दौरान 84 लोगों की मौत हो चुकी है। 10 हजार से अधिक घायल हैं। ऐसे माहौल में स्थानीय युवाओं का सैनिक को बचाने के लिए आगे आना अद्भुत और सराहनीय है।