{"_id":"58f101c64f1c1ba368cf99f2","slug":"kashmiri-youth-saved-crpf-jawan-from-mob","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरः सोशल मीडिया पर वीडियो वॉर, उपद्रवियों से जवानों को बचाने वाला वीडियो आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरः सोशल मीडिया पर वीडियो वॉर, उपद्रवियों से जवानों को बचाने वाला वीडियो आया सामने
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 15 Apr 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
जवान का सामान वापस करते कश्मीरी युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में इंटरनेट बहाल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते दिख रहे हैं। इसमें सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षाबलों की पिटाई होती दिखी तो कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आए जिसमें लोगों ने असली कश्मीरियत और इंसानियत की मिसाल पेश की।
अमर उजाला के हाथ दो ऐसे वीडियो हाथ लगे हैं जिनमें सुरक्षाबलों के प्रति नफरत नहीं बल्कि लोगों द्वारा इंसानियत की मिसाल पेश की गई है। दोनों वीडियो बडगाम जिले में शूट किया गया है। पहला वीडियो जो 45 सेकेंड का है में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ युवाओं द्वारा एक सीआरपीएफ के जवान को रोका गया है और उसका सामान उससे छीना गया है।
इस बीच कुछ युवा उसे वहां से निकालने में सहायता कर रहे है और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वह सुरक्षित वहां से निकल जाएं। वीडियो में एक युवक कश्मीरी भाषा में कहता दिख रहा है कि जाओ भाई आराम से जाओ। अन्य युवाओं को से वह कहता दिख रहा है कि इसे क्यों रोक रहे हो। जाने दो इसे। इसके साथ कुछ भी मत करो। इसका शील्ड और बैग लौटा दो।

कश्मीर में मतदान के दौरान हिंसा
- फोटो : File Photo
दूसरा वीडियो 35 सेकंड का है। इसमें स्थानीय कश्मीरी लोग सीआरपीएफ के जवानों और पोलिंग स्टाफ को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाते दिख रहे हैं।
वीडियो में कश्मीरी में कुछ लोग बोलते सुनाई दे रहे हैं कि यहाँ से ले जाओ इन्हें। चलो यहां से आ जाओ, यहां से सुरक्षित है। वीडियो में प्रदर्शनकारियों का शोर भी सुनाई दे रहा है। इन वीडियो के सामने आने से कश्मीर के लोगों की कश्मीरियत और इंसानियत की एक बड़ी मिसाल सामने आई है।