फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri youth reportedly join isis said omar

'ISIS में भर्ती होने गया है कश्मीरी'

Wed, 06 Aug 2014 11:37 AM IST
Updated Wed, 06 Aug 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
kashmiri youth reportedly join isis said omar

इराक में आतंक बरपाने वाले आतंकी संगठन आईएसआईएस में कश्मीरी युवाओं के भर्ती होने की खबरें आ रही हैं। हालांकि अभी तक इन खबरों को किसी भी स्तर पर पुष्ट नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन


इस बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का कहना है कि कश्मीर से कोई युवा सीरिया और इराक में आईएसआईएस में शामिल होने नहीं गया है।

उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया में रहने वाले एक कश्मीरी युवक के बारे में खबर मिली है कि वह आतंकी संगठन आईएसआईएस में भर्ती होने के लिए इराक गया है।

कौन है ये युवक ?

kashmiri youth reportedly join isis said omar

25 साल के इस युवक का नाम आदिल नामक है। आद‌िल के प‌िता कश्मीर के एक बड़े व्यापारी हैं। उसने बीबीए की डिग्री कश्मीर में हासिल की।

बीबीए की पढ़ाई के दौरान वह इस्लाम की कट्टरंपथी विचारधारा के समर्थकों के प्रभाव में आया।

आद‌िल अपनी आगे की पढ़ाई के ल‌िए यान‌ि एमबीए करने के लिए आस्ट्रेलिया चला गया था। आद‌िल के परजिनों के मुताब‌िक वह पिछले साल जून में कश्मीर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के समक्ष दोबारा उठाएंगे मुद्दा

kashmiri youth reportedly join isis said omar

उमर ने कहा कि उनकी हमेशा से यही कोशिश रही है कि आम जनता ऐसी नापाक हरकतों के कारण प्रभावित न हो और आगे भी यही प्रयास रहेगा।

उमर ने आश्वासन दिया गया कि वह इस मुद्दे को प्रधानमंत्री के समक्ष दोबारा उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले माह कारगिल और लेह का दौरा कर रहे हैं, जिसके दौरान वह उनके साथ विशेष तौर पर पाकिस्तान द्वारा समय-समय पर की जा रही नापाक हरकतों की चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed