{"_id":"56f620094f1c1ba20cf14d52","slug":"kashmiri-youth-astray-by-separatist","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अलगाववादी करते हैं कश्मीरी युवाओं को गुमराह’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अलगाववादी करते हैं कश्मीरी युवाओं को गुमराह’
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
सैयद अली शाह गिलानी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआरपीएफ के अनुसार कश्मीर में अलगाववादियों द्वारा युवाओं को गुमराह कर आतंकी बनने पर मजबूर किया जाता है। उनके अनुसार स्थिति नियंत्रण में है। जल्द आतंकी घटनाओं में और कमी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
श्रीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए सीआरपीएफ के डीआईजी श्रीनगर (नार्थ) संजीव ढूंडिया ने कहा कि आतंकवाद में जो युवा शामिल हो रहे हैं, उसके पीछे हमें लगता है कि कुछ अलगाववादी नेताओं का हाथ है, जो इन युवाओं को गुमराह कर आतंकवाद में शामिल होने के लिए मजबूर करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि जल्द वह युवा जो आतंकवादी बने हैं, इस राह को छोड़कर मुख्य धारा में लौटेंगे। वहीं आतंकवाद में बढ़ोतरी पर ढूंडिया ने कहा कि आतंकवाद में खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। चंद घटनाओं को छोड़कर स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस एकजुट होकर काम कर रही है।
विज्ञापन
यह पूछे जाने पर कि पिछले कुछ महीनों में जो आतंकी हमले हुए हैं, उन्हें विदेशी आतंकियों ने ही क्यों अंजाम दिया। इस पर सीआरपीएफ के डीआईजी ने कहा कि हम इस मामले पर गौर कर रहे हैं और जल्द इसका कोई हल निकाला जाएगा। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि जल्द आतंकी गतिविधियों में और कमी देखने को मिलेगी।