{"_id":"9634cf1c5b6d93bc72de36b4a7354b7e","slug":"kashmiri-students-in-delhi-to-be-tight-unacceptable-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"JNU: कश्मीरी छात्रों के बचाव में उतरे उमर अब्दुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JNU: कश्मीरी छात्रों के बचाव में उतरे उमर अब्दुल्ला
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 17 Feb 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी प्रधान उमर अब्दुल्ला ने कहा हैं कि जेएनयू मामले की आड़ में नई दिल्ली में कश्मीरी विद्यार्थियों को तंग या प्रताडि़त किया जाना स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
उमर की ओर से जारी बयान में कहा गया हैं कि दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय कश्मीरी विद्यार्थियों को परेशान न करें। इससे उनका भविष्य खराब हो सकता है और इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
उमर का कहना हैं कि इससे पहले भी दिल्ली पुलिस ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर दिल्ली में युवा कश्मीरियों को गलत मामलों में फंसाने की कोशिश की और सालों बाद अदालत से कश्मीरी युवा बरी हुए है।
विज्ञापन
जेएनयू मामले के बाद कश्मीरी विद्यार्थियों को तंग किए जाने दके मामलों पर नेकां अपनी नाराजगी जता चुकी है और केंद्र सरकार से मांग करती हैं कि राजनीतिक स्वार्थों के लिए कश्मीरी विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ न किया जाएं।
उमर का कहना हैं कि इस तरह के मामलों से कश्मीरी विद्यार्थियों में असुरक्षा की भावना पैदा होगी और युवाओं में गलत संदेश जाएगा।