फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri student attack case

कश्मीरी छात्र-छात्रा पर हमला प्रकरण

Mon, 23 Mar 2015 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 23 Mar 2015 10:13 AM IST
विज्ञापन
kashmiri student attack case

कश्मीरी छात्र और छात्रा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इससे पीड़ित छात्र-छात्रा में रोष है। पीड़ित शीघ्र एसएसपी से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे।

विज्ञापन


मोदीनगर कादराबाद स्थित आईडीएसटी कालेज के बीडीएस स्टूडेंट मुबस्सिर का आरोप है कि कार सवार चार युवकों ने जानलेवा हमला कर राहिल अहमद और फरहीन को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बीडीएस द्वितीय वर्ष के स्टूडेंट लारेंस व अन्य के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस ने जानलेवा हमले को मारपीट में दर्ज किया है। स्टूडेंट्स ने इस मामले को लेकर एसएसपी से मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार दोपहर सवा दो बजे मुरादनगर के असालतनगर स्थित आईटीएस डेंटल कालेज से आईडीएसटी कालेज के बीडीएस तृतीय वर्ष के स्टूडेंट्स राहिल अहमद व छात्रा फरहीन निवासी करन नगर श्रीनगर एग्जाम देकर घर लौट रहे थे।


कालेज के बाहर हाईवे पर घात लगाकर बैठे कार सवार चार लोगों ने उन पर हाकी व सरिये से हमला कर दिया था। हमले में राहिल गंभीर रूप से घायल हो गया और फरहीन के हाथ में फ्रैक्चर हो गया।

एसओ सुबोध सक्सेना का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर लारेंस समेत अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed