फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri's people will think jinnah was right, says ?farooq abdullah

'कहीं जिन्ना का देश विभाजन का फैसला सही साबित ना हो जाए'

Tue, 20 Oct 2015 03:41 PM IST
Updated Tue, 20 Oct 2015 03:41 PM IST
विज्ञापन
kashmiri's people will think jinnah was right, says ?farooq abdullah

जम्मू कश्मीर समेत पूरे देश में बीफ बैन को लेकर चल रहे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेकां के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि जिस तरह का माहौल बन रहा उससे कश्मीरी लोगों को कहीं ये ना लगने लगे कि मोहम्मद अली जिन्ना का देश विभाजन का जो फैसला था, वह एकदम सही था।

विज्ञापन


फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि देश में जिस तरह का ट्रेंड चल रहा है, वह कश्मीर के लोगों के लिए मुश्किल दौर में से एक है। मुझे डर है कि कश्मीर के लोगों को ये न लगने लगे कि मोहम्मद अली जिन्ना की 'टू नेशन थ्योरी' ठीक थी। अब्दुल्ला ने यह बात हाल ही में हुए दादरी कांड, उधमपुर, मुंबई और फिर विधायक राशिद पर हुए हमलों के संदर्भ में कही।
विज्ञापन


देश के चल रहे हालातों पर फारुख अब्दुल्ला ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें बिहार चुनाव से ज्यादा देश की चिंता करने की ज्यादा जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं आपको बाताना चाहता हूं कि ये देश सबका है, यहां के लोगों का है। जिस दिन आपने ये सोच लिया कि ये देश केवल आपका या एक समुदाय का है उस दिन से भारत के टुकड़े होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

मोदी केवल एक समुदाय के प्रधानमंत्री नहीं हैं

kashmiri's people will think jinnah was right, says ?farooq abdullah

पीएम मोदी को पता होना चाहिए कि वह केवल एक समुदाय के प्रधानमंत्री नहीं हैं बल्क‌ि एक अरब से अध‌िक की आबादी वाले देश के प्रधानमंत्री हैं। अब्दुल्ला ने कहा क‌ि, 'पीएम मोदी को बिहार चुनाव लड़ने की बजाय हिंदुस्तान को बचाने के लिए के बारे में सोचना चाहिए।'

उन्होंने कहा क‌ि ऐसे लोगों के ख‌‌िलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए, अगर ऐसे मामलों में देरी हुई तो इन चीजों के बेकाबू होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।अब्दुल्ला यहीं नहीं रुके आगे उन्होनें कहा क‌ि जो भी दादरी में हुआ या फिर जो भी हो रहा है, ये  इंड‌िया नहीं है। इन घटनाओं ने भारत की छवि को बेहद नुकसान हो रहा है। इसे देश में ही नहीं बल्क‌ि विदेशों तक में भारत की छवि खराब हो रही है।

मुझे बेहद अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि भारत का मुसलमान और भारत का अल्पसंख्यक समुदाय पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसा ऐसा अटल बिहारी वाजपेयी के समय में भी नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed