फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmiri Pandits great hope from the governor

राज्यपाल से कश्मीरी पंडितों को बड़ी उम्मीद

Sun, 31 Jan 2016 11:28 PM IST
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Kashmiri Pandits great hope from the governor

26 वर्ष से विस्थापन का जीवन व्यतीत कर रहे कश्मीरी पंडितों को राज्यपाल से बड़ी उम्मीदें हैं। कश्मीरी पंडितों का कहना है कि उनके पुनर्वास और रोजगार पैकेज को लेकर राज्यपाल ने उम्मीद जगाई है।

विज्ञापन


जिन स्थानों पर कश्मीरी पंडित रहते हैं, वहां उनकी समस्याओं का समाधान निकालना जरूरी है। इसलिए रिलीफ कमिश्नर से मांग है कि वह राज्यपाल के साथ बैठक में मांगों को भी रखें।
विज्ञापन


पुनर्वास और रोजगार कश्मीरी पंडितों के लिए सबसे बड़ी जरूरत है। केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से इसको लेकर कई योजनाएं तैयार की गई हैं, लेकिन इसको लेकर आज तक कुछ काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रा्ज्यपाल जल्द करेंगे ‌र‌िलीफ कम‌िश्नर के साथ बैठक

Kashmiri Pandits great hope from the governor

वहीं पिछले दिनों राज्यपाल ने रोजगार पैकेज को लेकर प्रशासन के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं, जिसके बाद कश्मीरी पंडितों में एक उम्मीद जगी है।

राज्यपाल फरवरी के पहले सप्ताह में कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास और रोजगार को लेकर रिलीफ कमिश्नर और अन्य अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं, जिसको लेकर जगती टाउन व अन्य स्थानों पर रहने वाले कश्मीरी पंडित उत्साहित हैं।

जगती टाउन में चुनाव न करवाए जाने के कारण टाउन में समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही है क्योंकि कोई उनका प्रतिनिधित्व करने वाला ही नहीं है। इसके अलावा बदहाल क्वार्टर, खस्ताहाल सड़कें समय पर राशन की सप्लाई न मिलना व अन्य कई तरह की परेशानियां है, जिसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed