फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmiri Pandits disappointment from budget

आम बजट से कश्मीरी पंडितों में निराशा

Mon, 29 Feb 2016 07:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 29 Feb 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
Kashmiri Pandits disappointment from budget
वित्तमंत्री अरुण जेटली की तरफ से पेश आम बजट से कश्मीरी पंडितों ने बहुत ज्यादा उम्मीदें लगाईं थी, लेकिन बजट में कश्मीरी पंडितों को लेकर वित्तमंत्री ने कोई एलान नहीं किया, जिसको लेकर कश्मीरी पंडित बहुत ज्यादा निराश हैं।
विज्ञापन


अशोक खरलू ने कहा कि कश्मीरी पंडितों की सबसे बड़ी मांग कश्मीर में पुनर्वास है। इसका बजट में जिक्र नहीं है। सबको उम्मीद थी कि जिस प्रकार केंद्र उनके पुनर्वास पर गंभीर थी, सरकार कोई एलान करेगी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


सुनील रैना ने कहा कि राहत राशि में बढ़ोतरी की भी उम्मीद थी। सरकार की तरफ से दस हजार रुपये प्रति परिवार के हिसाब से रिलीफ राशि दी जा रही है, जो कि महंगाई के इस दौर में बहुत कम है। उम्मीद थी कि बजट में इसमें बढ़ोतरी होगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश पंडिता ने कहा कि कश्मीरी युवाओं को रोजगार की सख्त जरूरत है। केंद्र सरकार की तरफ से पुराने प्रधानमंत्री पैकेज के तहत तीन हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया जाना बाकी है, लेकिन बजट में वित्तमंत्री ने रोजगार को लेकर कोई एलान नहीं किया है।


विकास ने कहा कि कश्मीरी पंडित हर रोज जरूरतमंद सुविधाओं को तरस रहे हैं। केंद्र सरकार की तरफ से लगाए बैठे संपत्ति के नुकसान का मुआवजे का एलान होगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed