फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri pandits celebrated world refugee day

कश्मीरी पंडितों ने मनाया विश्व रिफ्यूजी दिवस

Sun, 21 Jun 2015 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 21 Jun 2015 01:59 PM IST
विज्ञापन
kashmiri pandits celebrated world refugee day
कश्मीरी विस्थापितों ने विश्व शरणार्थी दिवस पर शनिवार को जंतर मंतर पर विशाल मशाल रैली का आयोजन कर सरकार पर उनके मुद्दे की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


रैली में हिस्सा लेने वाले लोगों ने कहा कि वह विस्थापित नहीं बल्कि अपने ही देश में शरणार्थी हैं क्योंकि वह अपने घर अपनी मर्जी से छोड़कर नहीं आये थे, उन्हें वहां से भगाया गया था।

जंतर मंतर पर शनिवार को इंटरनली डिस्प्लेस्ड कश्मीरी पंडित (आईडीकेपी) की ओर से आयोजित रैली में कश्मीरी लोगों के साथ ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन


रैली के आयोजन के दौरान सरकार से तीन मांगे की गईं। कश्मीरी पंडितो को यूएन के दिशानिर्देश के मुताबिक आंतरिक शरणार्थी घोषित करना, कश्मीरी पंडितों का नरसंहार करने वालों को सजा दिलाना और कश्मीरी पंडितों को विस्तास्ता नदी के उत्तर पूर्वी इलाके में बसाना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईडीकेपी के संयोजक डॉक्टर अग्निशेखर ने सरकारों के रवैये पर नाराजगी जाहिर कर कहा कि कश्मीरी पंडित अपने ही देश में शरणार्थी की तरह जी रहें और मौजूदा एनडीए सरकार व पिछली सरकारे उन्हें विस्थापित कहती रही हैं। विस्थापित का मतलब है कि बेहतर भविष्य के लिये हम अपना घर छोड़कर आये जबकि ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed