फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri pandits bycotted loksabha bie elections in kashmir

J&K: सरकार की बेरूखी के खिलाफ लोकसभा चुनाव में नहीं शामिल हुए कश्मीरी पंडित

Mon, 10 Apr 2017 08:53 PM IST
बृ़जेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू
बृ़जेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 10 Apr 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
kashmiri pandits bycotted loksabha bie elections in kashmir
महबूबा मुफ्ती और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : file photo

विस्थापन का दर्द झेल रहे कश्मीरी पंडितों ने सरकार की बेरुखी पर लोकसभा उपचुनाव में पलटवार किया है। घाटी में ससम्मान वापसी तथा पंडितों की कालोनी बसाए जाने के तमाम वादों के बाद भी खाली हाथ रहे विस्थापितों ने मतदान के लिए फार्म भरने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

विज्ञापन


श्रीनगर सीट के लिए 35 हजार से अधिक विस्थापितों में से मात्र 2388 ने फार्म भरा यानी लगभग छह फीसदी विस्थापित लोकतंत्र के पर्व में शामिल होने को तैयार हुए। इनमें से भी मात्र 971 ने जम्मू, उधमपुर और दिल्ली में बने केंद्रों पर वोट डाले। 
विज्ञापन


कश्मीरी पंडितों का कहना है कि घाटी में आतंकवाद का दौर शुरू होने के बाद विस्थापन को लगभग 27 साल हो गए। हर सरकार ने उनसे ढेर सारे वायदे किए, लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारों की घोषणाएं बयानबाजी तक सीमित

kashmiri pandits bycotted loksabha bie elections in kashmir
महबूबा मुफ्ती और नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल फोटो

मौजूदा केंद्र की भाजपा सरकार और रियासत की पीडीपी-भाजपा गठबंधन की सरकार ने भी उनकी घाटी में वापसी के बड़े बड़े वायदे किए। कालोनी बसाने की बात कही। बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए विशेष अभियान चलाने का वादा किया। हकीकत यह है कि यह सब बयानबाजी भर रह गया है।

कश्मीरी पंडितों के हक की जब भी घोषणा होती है तो घाटी में अलगाववादियों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो जाता है। इसके बाद मामला दफन कर दिया जाता है। मौजूदा सरकार ने भी यही किया है।

कश्मीरी पंडित नेता सुनील पंडिता का कहना है कि आखिर कश्मीरी पंडित वोट क्यों डाले। हर बार उसके साथ छलावा किया जाता है। गंदी राजनीति का खामियाजा कश्मीरी पंडित भुगत रहे हैं। उनका कहना है कि एम फार्म भरने में भी पीक एंड चूज की नीति अपनाई गई है। कई पंडितों के फार्म अस्वीकार कर दिए गए। 

नोटा को भी बनाया हथियार

kashmiri pandits bycotted loksabha bie elections in kashmir
नोटा को बनाया हथियार - फोटो : डेमो फोटो
कश्मीरी पंडितों ने नोटा को भी विरोध दर्ज कराने का हथियार बनाया। जम्मू के जगती टाउन में नोटा के पोस्टर लगाए गए। पंडितों का कहना है मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था में उनका किसी भी दल में विश्वास नहीं है। इस वजह से उन्होंने नोटा का विकल्प अपनाने का आह्वान किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed