फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri pandits agree with pm modi vision

नरेंद्र मोदी के मिशन पर कश्मीरी पंडितों की मुहर

Thu, 13 Nov 2014 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 13 Nov 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
kashmiri pandits agree with pm modi vision

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन पर कश्मीरी पंडितों ने मुहर लगा दी है। कश्मीरी पंडितों के बड़े संगठन पनुन कश्मीर ने मोदी के मिशन कश्मीर का स्वागत किया है। कश्मीरी पंडितों के कुछ नेता दूसरे दलों में भी हैं। उन्होंने इस पर अभी चुप्पी साधी हुई है।

विज्ञापन


पूर्व अलगाववादी नेता और वर्तमान में पीपुल्स कांफ्रेंस के चीफ सज्जाद लोन से प्रधानमंत्री की मुलाकात को पनुन कश्मीर राजनीति से जुड़ा नहीं मानते। जम्मू कश्मीर में वर्तमान में सभी दल अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए पनुन कश्मीर को भाजपा की मुहिम पर संदेह नहीं है।
विज्ञापन


पनुन कश्मीर के प्रधान अश्विनी चुरंगू ने कहा कि पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह स्पष्ट रूप से कह चुके हैं कि भाजपा का चुनाव से पहले किसी भी दल से कोई गठबंधन नहीं होगा। सज्जाद लोन से पीएम की मुलाकात कश्मीर में शांति की दिशा में कदम है। इस तरह की बातचीत समस्या के समाधान के लिए जरूरी है। इसे चुनावी राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा महासचिव राम माधव और जेपी नड्डा की सज्जाद लोन से मुलाकात चुनाव बाद की स्थितियों के लिए थी। इसलिए इस पर अभी से संदेह किया जाना ठीक नहीं होगा। पनुन कश्मीर ने मोदी की नीतियों पर भरोसा जताया है।


भाजपा की केंद्र में सरकार बनने के बाद से कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं। पनुन कश्मीर को मोदी की नीतियों में कश्मीरी पंडितों का बेहतर भविष्य दिखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed