फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmiri Pandit shopkeeper's salesman shot dead, security forces reached the spot

कश्मीरी पंडित दुकानदार के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

Mon, 08 Nov 2021 08:42 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 08 Nov 2021 08:42 PM IST
सार

श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके के बोरी कदल इलाके में हुई वारदात। श्रीनगर में लगातार दूसरे दिन भी दहशतगर्दों ने टारगेट किलिंग को दिया था अंजाम। इससे एक दिन पहले पुलिसकर्मी को गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
Kashmiri Pandit shopkeeper's salesman shot dead, security forces reached the spot
जम्मू-कश्मीर में तैनात सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के डाउनटाउन इलाके के बोरी कदल में सोमवार की रात आतंकियों ने कश्मीरी पंडित की दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। घाटी में लगातार दूसरे दिन आतंकियों ने नागरिक की हत्या को अंजाम दिया है। बटमालू इलाके के एसडी कालोनी में रविवार की देर शाम आतंकियों ने पुलिसकर्मी तौसीफ अहमद की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन


मारे गए सेल्समैन की शिनाख्त बांदीपोरा के अष्टेंगू निवासी मोहम्मद इब्राहिम खान के रूप में हुई है। बताते हैं कि आतंकी डा. संदीप मावा की दुकान पर पहुंचे और इब्राहिम को निशाना बनाकर करीब से फायरिंग की। इसमें वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आतंकी भाग निकले। उसे तत्काल पास के अस्पताल ले जाया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। घटना के तत्काल बाद पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन


आतंकी हमले में मारे गए दवा कारोबारी बिंदरू के साले की दुकान पर वारदात
ड्राई फ्रूट्स व कपड़े के कारोबारी डॉ. संदीप मावा पिछले महीने आतंकियों का शिकार बने कश्मीरी पंडित दवा कारोबारी मक्खन लाल बिंदरू के साले हैं। आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों ने दहशत फैलाने के लिए वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: एलजी
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने वारदात की निंदा करते हुए कहा है कि इस जघन्य घटना के लिए जिम्मेदार दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। जान गंवाने वाले इब्राहिम के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। परिवार को शीघ्र न्याय मिलेगा। 


पिछले 24 घंटे में आतंकियों ने किया दूसरा टारगेट अटैक
इससे पहले बटमालू इलाके में रविवार देर शाम आतंकियों ने एसडी कालोनी इलाके में पुलिसकर्मी तौसीफ अहमद (29) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी ली गई। आसपास के वीडियो फुटेज भी खंगाले गए। कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। टीआरएफ ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed