जम्मू। जगती कैंप नगरोटा में कश्मीर टैनमेंट कमेटी और कश्मीर सोन फ्रंट के सदस्य की क्रमिम भूख हड़ताल 27वें दिन पहुंच गई है। अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में समुदय के लोग क्रमिक भूख हड़ताल पर हैं। जगती टैनमेंट कमेटी के अध्यक्ष शादी लाल पंडिता ने कहा कि सरकार हमारी अनदेखी कर रही है, जो हम सहन नहीं करेंगे। अगर हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो हम एक नवंबर को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और फिर राजभवन के सामनेे भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
उन्होंने कहा कि हमारी भूख हड़ताल और विरोध प्रदर्शन का 27 वां दिन है, हम सरकार से प्रति माह 13,000 से 25,000 रुपये राहत राशि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार हमसे सौतेला व्यवहार कर रही है। हमने भूख हड़ताल और आंदोलन की शुरुआत दो अक्तूबर को शुरू की थी, जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो यह हड़ताल जारी रहेेगी। हमारे युवाओं के पास रोजगार नहीं है, सरकार सिर्फ दावे कर रही है, जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा है।