फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri pandit

मोदी सरकार कश्मीरी विस्थापितों की वापसी के लिए प्रतिबद्ध

विज्ञापन
kashmiri pandit
जम्मू। मोदी सरकार कश्मीरी विस्थापितों की सम्मानजनक घाटी में वापसी के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कवींद्र गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि बीते सात दशक से पूर्ववर्ती सरकारों की गलतियों को सुधारने का काम मोदी सरकार कर रही है। जम्मू-कश्मीर में चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है और प्रदेश का गौरव खुशहाली लाई जाएगी। 1990 में सरकार की उपेक्षा के चलते कश्मीरी पंडितों को मजबूरन अपने ही देश में रिफ्यूजी होना पड़ा। प्रधानमंत्री मोदी कश्मीरी विस्थापितों को घाटी में दोबारा पूरे सम्मान के साथ बसाना चाहते हैं और इस कार्य को जल्द पूरा करेंगे।
विज्ञापन

-------
एससी मोर्चा बढ़ाएगा गतिविधियां
भाजपा एससी मोर्चा के नवनियुक्त प्रभारी जयदेव रजवाल को बुधवार को पार्टी मुख्यालय में सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि उनका परिवार भाजपा को दशकों से नि:स्वार्थ भाव से सेवा करता आया है। उनके पिता भी एससी मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रदेश में एससी गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा और बूथ, मंडल, जिला, प्रदेश स्तर पर नए लोग भी पार्टी के साथ जोड़े जाएंगे। मोर्चा के अध्यक्ष प्रो. गारू राम, डीडीसी जम्मू के अध्यक्ष भारत भूषण, ऑल मोर्चा प्रभारी मुनीश शर्मा, मोहन थापा, राकेश संग्राल, मोहिंद्र भगत आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed