फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmiri Pandit Employees Furious As Transfer List Of Teachers Leaked Online

जम्मू-कश्मीर : तबादला सूची सार्वजनिक होने पर कश्मीरी पंडित नाराज, बोले- अब आतंकी भी जान गए, कहां किसे किया तैनात

Mon, 06 Jun 2022 06:40 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू।
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 06 Jun 2022 06:40 AM IST
सार

मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीनगर ने पीएम पैकेज के तहत शिक्षा विभाग में कार्यरत 177 कश्मीरी पंडित शिक्षकों का तबादला कर उन्हें श्रीनगर जिले के सुरक्षित स्थानों में तैनात किया है। इस संबंध में शिक्षकों के नाम वाली तबादला सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

विज्ञापन
Kashmiri Pandit Employees Furious As Transfer List Of Teachers Leaked Online
विरोध-प्रदर्शन करते कश्मीरी पंडित। - फोटो : PTI

विस्तार

लक्षित हत्याओं के शिकार कश्मीरी पंडित शिक्षकों के तबादले की सूची सार्वजनिक होने से कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों का कहना है कि सूची का सार्वजनिक होना उनकी सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है।

विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीनगर ने पीएम पैकेज के तहत शिक्षा विभाग में कार्यरत 177 कश्मीरी पंडित शिक्षकों का तबादला कर उन्हें श्रीनगर जिले के सुरक्षित स्थानों में तैनात किया है। इस संबंध में शिक्षकों के नाम वाली तबादला सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
विज्ञापन


एक कश्मीरी पंडित कर्मचारी ने कहा कि ऐसे माहौल में हमारी तबादला सूची का सार्वजनिक होना हमारी सुरक्षा में बड़ा खतरा है। इससे आतंकी और उनके मददगार के पास हमारी पूरी सूची उपलब्ध हो गई है। सरकार ने तबादले जिला मुख्यालय में सुरक्षित स्थानों पर किए हैं, लेकिन वहां पर हम कितने सुरक्षित हैं, इस बात का जवाब सरकार के पास भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा बलों को उकसाने के लिए हो रहीं लक्षित हत्याएं : एलजी
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कश्मीर घाटी में मासूम लोगों की हत्या कर आतंकी सुरक्षा बलों को उकसाना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि उकसावे में आकर सुरक्षा बल कोई ऐसा कदम उठाएं, जिससे आम नागरिक चपेट में आएं और माहौल खराब हो। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगाें को आश्वस्त करना चाहते हैं कि किसी भी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी।


साथ ही कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता को इन वारदातों के खिलाफ मुखर होना पड़ेगा। जब तक यहां की जनता आतंकवाद की निंदा नहीं करेगी, शांति बहाल नहीं होगी। एलजी शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed