फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri muslim community attend hindu Cremation

जब कश्मीरी पंडित के शव को मुस्लिम समुदाय ने दिया कांधा

Mon, 09 Feb 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 09 Feb 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
kashmiri muslim community attend hindu Cremation

सदियों से चला आ रहा कश्मीरी भाईचारा आज भी कश्मीर में जिंदा है। इसकी मिसाल दक्षिणी के पुलवामा जिले में देखने को मिली, जहां एक कश्मीरी पंडित समुदाय के बुजुर्ग के शव को स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांधा दिया।

विज्ञापन


यह मामला है दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के सिरनू गांव का। 85 वर्षीय गोपीनाथ एक रिटायर्ड टीचर थे। वह पत्नी के साथ इस गांव में रह रहे थे। उनके दो भाई भी हैं।
विज्ञापन


गोपीनाथ का बीमारी के चलते शनिवार को देहांत हो गया और उनके अंतिम संस्कार के लिए स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इंतजाम किया और पंडित समुदाय के लोगों की सहायता की। इससे सदियों से चली आ रही कश्मीरियत और कश्मीरी भाईचारे की मिसाल देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पहल से एक ओर कश्मीरी पंडित समुदाय ने स्थानीय लोगों के इस सहायता भाव की सराहना की, वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों के अनुसार वह सब भाई हैं और एक दूसरे की सहायता करना उनका कर्तव्य है। उनके अनुसार उन्होंने अपना कर्तव्य निभाया है और भाईचारे की मिसाल कायम की है, जिसके बारे में वह सदियों से सुनते आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed