फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   KASHMIRI KIDS WILL SEE THE BEAUTY OF COUNTRY WITH INDIAN ARMY

#ARMYWITHKASHMIR सेना की मदद से मुल्क की खूबसूरती देखेंगे कश्मीरी बच्चे

Wed, 14 Jun 2017 08:47 PM IST
श्रेयांश त्रिपाठी/अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/जम्मू
श्रेयांश त्रिपाठी/अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 14 Jun 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
KASHMIRI KIDS WILL SEE THE BEAUTY OF COUNTRY WITH INDIAN ARMY
कश्मीरी बच्चों के साथ सेना के जवान - फोटो : फाइल फोटो

सेना दक्षिणी कश्मीर के 20 युवाओं के दल को शैक्षणिक टूअर पर ले जाने की योजना बना रही है। विक्टर फोर्स के कमांडिंग अफसर मेजर जनरल बीएस राजू ने बताया कि सेना घाटी के पत्थरबाजों को बताएगी कि पत्थर बरसाने से उनके सपने पूरे नहीं होंगे।

विज्ञापन


उनको दिखाया जाएगा कि देश का विकास कितना हो चुका है, जबकि वे अभी तक पत्थरबाजी में ही उलझे हैं। उन्हें अपना भविष्य संवारना होगा। पत्थरबाजों को बताया जाएगा कि उनकी छवि एक अपराधी की बनती जा रही है। इसलिए इससे बाहर निकलकर अपना भविष्य संवारें। देश के बारे में सोचें और देश की तरक्की में शामिल हों।
विज्ञापन


मेजर जनरल ने बताया कि जब उन्होंने कुछ पकड़े गए पत्थरबाजों से यह पूछा कि वे पत्थर क्यों फेंकते हैं, तो कुछ ने कहा कि उन्होंने शुरू से ही ऐसा होते देखा है तो कुछ ने बताया कि वे सिर्फ आनंद लेने के लिए पत्थर फेंकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सद्भावना योजना के तहत भारत भ्रमण पर जाएंगे बच्चे

KASHMIRI KIDS WILL SEE THE BEAUTY OF COUNTRY WITH INDIAN ARMY
कश्मीरी बच्चों के साथ सेना के जवान - फोटो : File Photo

मेजर जनरल ने बताया कि जब पत्थरबाजों से पूछने पर उन्होंने बताया कि उनके भी कई सपने हैं, लेकिन यहां की विपरीत परिस्थितियों में उनके सपने साकार नहीं हो पा रहे। मेजर जनरल ने बताया कि अब वह उन युवाओं के सपनों को पंख लगाएंगे।

इसलिए दक्षिण कश्मीर के 20 युवाओं के दल को सद्भावना योजना के तहत भारत भ्रमण पर ले जाया जाएगा। स्थानीय पुलिस की मदद से उन युवाओं की पहचान की जा रही है, जिन्हें इस टूअर पर ले जाया जाएगा। उन्हें देश के विकास के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed