फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmiri Haat market will be developed on the lines of Dilli Haat

दिल्ली हाट की तर्ज पर विकसित होगा कश्मीरी हाट बाजार

विज्ञापन
Kashmiri Haat market will be developed on the lines of Dilli Haat
जम्मू। दिल्ली हाट की तर्ज पर श्रीनगर में कश्मीरी हाट को क्राफ्ट एवं फूड बाजार के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां एम्यूजमेंट एवं चिल्ड्रेन पार्क भी होगा। इससे न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को तराशने का मौका मिलेगा बल्कि श्रीनगर में प्राचीन गांव बाजार की संस्कृति को भी पुनर्जीवित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को 15 दिवसीय क्राफ्ट मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार हैंडीक्राफ्ट तथा हैंडलूम को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है। साथ ही कारीगरों को बेहतर जीवनशैली उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए कारीगरों को बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार नए बाजार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि कारीगरों को सतत आजीविका उपलब्ध हो सके। साथ ही जम्मू-कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत को भी सहेजा जाएगा। कहा कि जम्मू में भी इसी तरह का हाट खोलने की योजना है ताकि क्षेत्रीय हैंडीक्राफ्ट परंपरा को बढ़ावा मिल सके। इस दौरान मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव रंजन प्रकाश ठाकुर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

सीएसआईआर निदेशक मिले उप राज्यपाल से
जम्मू। केंद्रीय विज्ञान एवं औद्योगिक शोध (सीएसआईआर) विभाग के सचिव डॉ. शेखर सी मांडे ने शनिवार को श्रीनगर में राजभवन जाकर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में वैज्ञानिक व तकनीकी समाधान से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बात की। पर्यावरण व जल निकायों के संरक्षण, रोजगार सृजन के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ ही सीएसआईआर के अरोमा मिशन पर चर्चा की। उप राज्यपाल ने इच्छा जताई कि सीएसआईआर की तकनीकों को केंद्र शासित प्रदेश में अपनाए जाने की संभावनाएं तलाशी जाएं। इस दौरान आईआईआईएम जम्मू के निदेशक डा. श्रीनिवास रेड्डी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed