फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmiri girl students prepared circuit and fan motor sent in satellite, ISRO sent satellite

जम्मू-कश्मीर: सैटेलाइट में भेजे सर्किट और पंखे की मोटर कश्मीरी छात्राओं ने किए तैयार, इसरो ने भेजे थे उपग्रह

Mon, 13 Feb 2023 01:47 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 13 Feb 2023 01:47 AM IST
सार

महिला सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए इस सैटेलाइट को चेन्नई के स्पेस किड्स इंडिया की मदद से तैयार किया गया। परियोजना में ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा की छात्राएं शामिल थीं।

विज्ञापन
Kashmiri girl students prepared circuit and fan motor sent in satellite, ISRO sent satellite
छात्राओं से मुलाकात करते सैन्य अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

इसरो की ओर से शुक्रवार को छोड़े गए आजादीसैट-2 उपग्रह में भेजे गए 75 पेलोड में दो पेलोड कश्मीर घाटी की दो छात्राओं ने तैयार किए थे। देश भर से 75 सरकारी स्कूलों की 750 छात्राओं में शामिल गांदरबल जिले की इंशा बिलाल और उस्वा नजीर ने पंखे की मोटर और सर्किट बनाया था, जिसे सैटेलाइट के साथ भेजा गया। 

विज्ञापन


गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल सलूरा गांदरबल की इन दोनों छात्राओं रविवार को सेना की ओर से इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। 8.7 किलोग्राम भार वाला यह पहला सैटेलाइट है, जिसे केवल छात्राओं ने मिलकर तैयार किया।
विज्ञापन


महिला सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए इस सैटेलाइट को चेन्नई के स्पेस किड्स इंडिया की मदद से तैयार किया गया। परियोजना में ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा की छात्राएं शामिल थीं। एक अधिकारी ने बताया कि छात्राओं में अंतरिक्ष ज्ञान के प्रति रुचि और रुझान बढ़ाने के उद्देश्य से यह प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें छात्राओं की ओर से तैयार किए गए 75 पेलोड आजादीसैट-2 सैटेलाइट के साथ भेजे गए। पंखे की मोटर और सर्किट इन्हीं पेलोड में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed