कौसर नाग के सच का पता लगाने कश्मीर आएंगे अमेरिकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के कौसर नाग में कश्मीरी पंडितों को कुलगाम के रास्ते धार्मिक यात्रा पर जाने की इजाजत नहीं मिलने का विवाद बढ़ता ही जा रहा है।
पाकिस्तानी मीडिया द्वारा कौसर नाग में एक अस्थायी मस्जिद बनाए जाने की खबर फैलाने के बाद इस मामले की गूंज अमेरिका तक पहुंच गई है।
पाकिस्तानी मीडिया द्वारा चलाई जा रही खबर की सचाई का पता लगाने के लिए अमेरिका में रह रहे कश्मीरी पंडितों ने एक प्रतिनिधिमंडल कौसर नाग भेज कर सचाई का पता लगाने का फैसला किया है।
केओए और एआईके ने बनाई टास्क फोर्स
कश्मीरी ओवरसीज एसोसिएशन (केओए) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि आल इंडिया कश्मीर समाज के साथ मिलकर मामले की सचाई का पता लगाने के लिए कौसर नाग झील में जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल भेजा जाएगा।
इसके अलावा यह भी जानकारी दी गई कि केओए और आल इंडिया कश्मीरी समाज की ओर से संयुक्त रूप से एक टास्क फोर्स भी गठित की गई है।
धार्मिक आजादी को परखेगी टास्क फोर्स
यह टास्क फोर्स कश्मीर घाटी का दौरा कर कश्मीरी पंडितों को जम्मू-कश्मीर में मिल रही धार्मिक आजादी और मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थलों की स्थिति के हालात का पता लगाएगी।
साथ ही आधिकारिक पर्यवेक्षकों के समूह का भी गठन किया गया है जोकि यात्राओं व अन्य धार्मिक समारोहों में शामिल होकर मौके से पूरे हालात और कश्मीरी पंडितों को होने वाली दिक्कतों की जानकारी देंगे।