फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmir: Work stopped in Zojila and Jade Moor tunnel after avalanche in Sarbal area of Ganderbal

Kashmir: गांदरबल के सरबल क्षेत्र में हिमस्खलन के बाद जोजिला और जेड मूर टनल में काम बंद

Sun, 15 Jan 2023 11:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 15 Jan 2023 11:19 PM IST
सार

हिमस्खलन की वजह से वर्कशॉप को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण स्थल पर काम कर रहे मजदूरों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Kashmir: Work stopped in Zojila and Jade Moor tunnel after avalanche in Sarbal area of Ganderbal
Ganderbal Avalanche - फोटो : फाइल

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को दूसरा हिमस्खलन जोजिला सुरंग के पास सरबल सोनमर्ग क्षेत्र में मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की एक कार्यशाला में आया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। जोजिला टनल के बाद जेड मोर टनल का काम भी फिलहाल बंद कर दिया गया है। बता दें कि दो दिन पहले हिमस्खलन की वजह से किश्तवाड़ के दो मजदूर उसी जगह दफन हो गए थे।

विज्ञापन


इस बीच, प्रांतीय प्रशासन ने गांदरबल जिले में भारी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के 12 जिलों के लिए भी इसी तरह की चेतावनी जारी की जा चुकी है। अधिकारियों ने कहा कि सरबल इलाके में हिमस्खलन हुआ, जिससे एमईआईएल द्वारा पूरी की जा रही सुरंग परियोजना के पास एक कार्यशाला क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यशाला को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है, लेकिन इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस बीच मजदूरों की जान बचाने के लिए मेगा इंजीनियरिंग कंपनी के 174 मजदूरों को रविवार को इस स्थान पर एसडीआरएफ, सेना और पुलिस द्वारा हिमस्खलन के शांत होने तक सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी की रिस्क टीम से जुड़े एक कर्मचारी मुश्ताक अहमद ने कहा कि शनिवार के हिमस्खलन की वजह से वर्कशॉप को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण स्थल पर काम कर रहे मजदूरों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, ''हम पहले ही कुछ मजदूरों को वहां से हटा चुके थे, लेकिन रविवार को सेना और पुलिस की मदद से और मजदूरों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि हिमस्खलन के कारण हम उनके दो साथी कर्मियों को पहले ही खो चुके हैं।


उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों में इस क्षेत्र में हिमस्खलन की यह दूसरी घटना है। 12 जनवरी को परियोजना स्थल के पास हिमस्खलन में दो मजदूरों की मौत हो गई थी। ताजा घटना शनिवार शाम 5:30 बजे हुई। इससे कोहराम मच गया। दो दिनों में दो घटनाएं होने के बाद 6.5 किमी लंबी ज़मोर सुरंग के बाहर भी काम रोक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed