{"_id":"41ac5744b7bfcc72f9a456e94e6a9df2","slug":"kashmir-will-linkup-with-railway-in-2020-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2020 में रेल लिंक से जुड़ेगी कश्मीर घाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2020 में रेल लिंक से जुड़ेगी कश्मीर घाटी
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 05 Jul 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष-2020 तक बनिहाल-कटड़ा रेल लिंक पर कार्य संपन्न हो जाएगा जिससे कश्मीर घाटी देश के अन्य हिस्सों के साथ जुड़ जाएगी। वहीं, बनिहाल और कटड़ा के बीच 110 किलोमीटर लंबा हिस्सा सबसे कठिन हिस्सा है, जो उत्तरी कश्मीर के बारामुला को जम्मू के उधमपुर के साथ जोड़ेगा। इस बात की जानकारी उत्तरी रेलवे के महाप्रबंधक एके पूथिया ने शनिवार को श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने राज्य में चल रहे उत्तरी रेलवे के कार्यों पर रोशनी डाली। महाप्रबंधक एके पूथिया ने बताया कि बनिहाल-कटड़ा रेल लिंक पर 85 प्रतिशत हिस्सा टनलों से बना हुआ है और इस बीच कुल 25 टनल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि फि ल्हाल इस रेल लिंक का 35 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि वर्ष-2020 तक सभी कार्य संपन्न हो जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस बीच चिनाब नदी पर बनने वाले विश्व के सबसे लंबे और ऊंचे रेलवे पुल का भी निर्माण जारी है जिसे वर्ष-2017 तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है। पूथिया ने बताया कि इस पुल की ऊंचाई 359 मीटर जबकि लंबाई 467 मीटर है। वर्ष-2014 के सितंबर माह में कश्मीर घाटी में आए विनाशकारी बाढ़ के कारण प्रभाव पड़ा था। महाप्रबंधक के अनुसार बाढ़ के बाद घाटी में रखरखाव के साथ साथ रेल सेवाएं प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इससे स्टॉक और कोचों की आवाजाही प्रभावित हुई थी। पूथिया ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अब अनुमति प्राप्त हुई है वह स्टॉक यहां पहुंचाने के लिए और जैसे ही सप्लाई यहां पहुंचेगी रेल सेवाओं में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि जैसे ही रेल बोर्ड अनुमति देगा वैसे ही बनिहाल व बारामुला के बीच चलनेवाली ट्रेनों के डिब्बे 8 से बढ़ाकर 12 तक किए जाएंगे। पूथिया ने यह भी कहा कि फिल्हाल डिब्बे नहीं बढ़ाए जा सकते क्यों वर्तमान में रेल प्लेटफार्म की लंबाई 8 डिब्बों के लिए ही है।
उन्होंने यह भी कहा कि रोजाना करीब 22,000 लोग इस रेल सेवा का प्रयोग करते हैं। पूथिया ने श्रीनगर और बडगाम रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करने के साथ साथ रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों की परेशानियों का जायजा लेने आए थे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु 9 जुलाई को राज्य का दौरा करेंगे जिसके लिए उन्होंने तैयारियों का भी जायजा लिया।