फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmir voilence breaks down pm modi's development package

जानें, पीएम के 25 हजार करोड़ के पैकेज पर कश्मीर में क्यों लगा ग्रहण?

Thu, 19 Jan 2017 03:19 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 19 Jan 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
kashmir voilence breaks down pm modi's development package
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास पैकेज पर ब्रेक - फोटो : फाइल फोटो
कश्मीर हिंसा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास पैकेज पर ब्रेक लगा दी है। केंद्र सरकार की ओर से इस मद में 25,632 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था, लेकिन, सिर्फ 2973 करोड़ ही जारी हो सके। इस राशि में से भी सिर्फ 1276 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए।
विज्ञापन


रियासत के वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबू ने इस साल पीएम पैकेज के लिए आवंटन के मुताबिक फंड जारी कर विकास योजनाओं में समयबद्ध खर्च का संकल्प जताया है। उपद्रव और हिंसा के कारण पर्यटन जैसे अहम क्षेत्र में भी काम नगण्य रहा। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने नवंबर 2015 में जम्मू-कश्मीर के लिए 8068 करोड़ के विशेष पैकेज का एलान किया था। वित्त मंत्री डॉ. द्राबू का कहना है कि पैकेज को लागू करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इसके तहत प्रोजेक्ट स्थलों की पहचान, प्रोजेक्टों की प्रारंभिक रिपोर्ट (पीपीआर) और विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाढ़ के राहत कार्य के लिए सरकार को मिले थे करोड़ो रूपए

kashmir voilence breaks down pm modi's development package
जम्मू कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल फोटो
रियासत सरकार के हिस्से के लिए संसाधन जुटाने का काम भी चल रहा है। पैकेज संपूर्ण रियासत के विकास को समर्पित है। इसमें स्टेट सेक्टर के प्रोजेक्ट को रियासत की एजेंसियों द्वारा पूरा किया जाना है। सेंट्रल सेक्टर के भी कुछ प्रोजेक्ट रियासत सरकार की एजेंसियां पूरा करेंगी। कुछ प्रोजेक्टों को सेंट्रल सेक्टर की एजेंसियां पूरा करेंगी। केंद्र ने रियासत सरकार की सलाह पर इसके लिए फंड तय किए हैं। 

जम्मू-कश्मीर में 2014 में आई बाढ़ में ध्वस्त हुए मकानों के एवज में पीएम पैकेज के तहत रियासत के 20 जिलों में 1058 करोड़ जारी किए गए हैं। इसमें सबसे अधिक श्रीनगर में 483 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसी तरह अनंतनाग में 99 करोड़, बडगाम में 88 करोड़, राजोरी में 55 करोड़, पुंछ में 20 करोड़ और जम्मू में 62 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। 

कई मदों के लिए नही जारी हुई कोई राशि

kashmir voilence breaks down pm modi's development package
पीएम पैकेज में हुआ था धनराशि का आवंटन - फोटो : ANI

स्वास्थ्य क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्टर के लिए 900 करोड़ रुपये का आवंटन पीएम पैकेज के तहत किया गया था। इस मद में न तो कोई राशि जारी हुई और न ही खर्च हुआ। खेल विकास के लिए 200 करोड़ के आवंटन के मद में 70 करोड़ जारी किए गए लेकिन खर्च एक पैसा भी नहीं हुआ।

क्षतिग्रस्त ढांचे की मरम्मत के लिए 1093 करोड़ रुपये विभागों को दिए गए हैं। इस मद में भी खर्च का कोई ब्योरा नहीं है। पर्यटन क्षेत्र 3790 करोड़ का आवंटन हुआ लेकिन राशि जारी नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed