{"_id":"57b9f0204f1c1b8d63d4f373","slug":"kashmir-violence-should-be-treated-as-a-national-problem","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'कश्मीर की हिंसा को राष्ट्रीय समस्या माना जाए'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कश्मीर की हिंसा को राष्ट्रीय समस्या माना जाए'
एजेंसी/जम्मू
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद विपक्षी दल के नेता
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में 43 दिन से जारी हिंसा से चिंतित रियासत के विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने राहुल गांधी से कश्मीर मसले का राजनीतिक हल ढूंढने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास तेज करने की अपील की।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कांग्रेस उपाध्यक्ष से कश्मीर के मौजूदा हालात पर चर्चा के दौरान कश्मीर में जारी हिंसा को राष्ट्रीय स्तर की समस्या की तर्ज पर गंभीरता से लेने और इसका समाधान किए जाने पर जोर दिया।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे उमर अब्दुल्ला ने रियासत की भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार पर मौजूदा परिस्थितियों को सही तरीके से न समझने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते इसका प्रशासनिक के बजाय राजनीतिक हल ढूंढने की कवायद शुरू नहीं की गई तो तनाव और बढ़ सकता है। इससे लोगों में अलगाववादी की भावना भी बढ़ सकती है।

आज मोदी से मिलेंगे विपक्ष के नेता
मोदी
- फोटो : file photo
सोमवार को उमर के नेतृत्व में विपक्ष के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर कश्मीर की मौजूदा परिस्थितियों पर चर्चा करेगा। उल्लेखनीय है कि शनिवार को प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात कर उनसे केंद्र सरकार पर कश्मीर समस्या का राजनीतिक हल ढूंढने का दबाव बनाने की अपील की थी।
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल में शामिल सीपीआई (एम) के नेता एवं विधायक यूसुफ तारिगामी ने बताया कि विपक्ष की ओर से कश्मीर के मौजूदा हालात पर चिंता जताने के साथ ही इसे राष्ट्रीय समस्या की तर्ज पर गंभीरता से लेते हुए इसके समाधान के प्रयास शुरू करने पर जोर दिया गया है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर ने राहुल गांधी से कश्मीर के मौजूदा हालात को महज कानून एवं न्याय व्यवस्था की समस्या न मानते हुए कश्मीर की अवाम तक सीधी पहुंच बनाने की कोशिशों को शुरू करने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने की मांग की।