{"_id":"5c72db93bdec224b6e13b098","slug":"kashmir-vally-called-shut-down-by-sepratist-leaders-before-hearing-on-article-35a","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में अलगाववादियों की धरपकड़ जारी, गिरफ्तारी के विरोध में जेआरएल के आह्वान पर घाटी में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में अलगाववादियों की धरपकड़ जारी, गिरफ्तारी के विरोध में जेआरएल के आह्वान पर घाटी में बंद
Sun, 24 Feb 2019 11:29 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में अलगाववादियों के खिलाफ अभियान जारी है। शनिवार की रात भी आधा दर्जन से अधिक प्रमुख अलगाववादियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें अलहदीस के मौलाना मुश्ताक अहमद व मौलाना मकबूल अहमद अखरानी, तहरीक ए हुर्रियत के मोहम्मद शफी खान व मुश्ताक अहमद खांडे तथा पीपुल्स लीग के मुख्तार सोफी वाजा शामिल हैं।
शुक्रवार की रात 150 से अधिक अलगाववादियों तथा पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें ज्यादातर तहरीक के थे।
इस बीच अलगाववादियों के बंद के मद्देनजर पूरी घाटी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रखे गए थे। श्रीनगर के पांच थाना क्षेत्रों में धारा 144 लगाई गई थी। जिन इलाकों में पाबंदियां थीं उनमें नौहट्टा, खानयार, रैनावाड़ी, एमआर गंज और सफाकदल थे।
सभी प्रमुख बाजार बंद रहे। दुकानें तथा कारोबारी प्रतिष्ठानों के ताले नहीं खुले। सड़कों से सार्वजनिक वाहन नदारद रहे। कुछ निजी वाहन चलते दिखे। संडे बाजार भी नहीं लगा। टीआरसी से लेकर बटमालू तक कोई भी रेहड़ी फड़ी नहीं लगा।
विज्ञापन
ज्वाइंट रेजिस्टेंट लीडरशिप (जेआरएल) ने अलगाववादियों की गिरफ्तारी तथा उच्चतम न्यायालय में 35-ए की सुनवाई के विरोध में बंद का आह्वान किया था।