{"_id":"7d73ea529b4bab089d1e6b3f62c0a902","slug":"kashmir-valley-remains-in-grip-of-cold-wave-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीत लहर की चपेट में कश्मीर घाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीत लहर की चपेट में कश्मीर घाटी
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 18 Jan 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
घाटी इन दिनों शीत लहर की चपेट में है। कश्मीर के सभी हिस्सों में रात का पारा गिरने का सिलसिला जारी है। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान इस सीजन का रिकार्ड माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। लेह माइनस 13.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे सर्द रहा। कारगिल माइनस 12.0 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे नंबर पर रहा। उत्तर भारत में कोहरे से ट्रेनों में लेटलतीफी जारी है। कश्मीर के साथ जम्मू में सोमवार को कोहरे से राहत रही।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मौसम खुश्क रहेगा। श्रीनगर में रात के पारे के गिरने का सिलसिला जारी है। यहां दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री चढ़कर 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में दिन का तापमान तीन डिग्री चढ़कर 6.5, विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सामान्य से पांच डिग्री अधिक 4.5, लेह में 5.7 और कारगिल में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू में दिन का पारा एक डिग्री गिरकर 16.9, श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 13.3
कारगिल माइनस 12.0
गुलमर्ग माइनस 5.0
श्रीनगर माइनस 4.2
पहलगाम माइनस 2.7