बारिश के बाद घाटी के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
DEMO PIC
कश्मीर घाटी में मंगलवार को दिन भर मैदानी और ऊपरी इलाकों में बारिश होती रही। बारिश सोमवार शाम को शुरू हुई है, जो लगातार मंगलवार को भी जारी रही। झमाझम बारिश के चलते श्रीनगर शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार बुधवार दोपहर तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि दोपहर के बाद हलकी धूप निकलने की भी संभावना है। अधिकारी के अनुसार फिर मौसम रविवार तक खुश्क रहेगा।
पहलगाम के कई ऊपरी इलाकों में बर्फबारी
वहीं जानकारी के अनुसार कश्मीर घाटी के कई ऊपरी इलाकों में बर्फबारी भी हुई है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। दिन भर घाटी शीतलहर की चपेट में रही। अमरनाथ यात्रा और उसके आसपास के इलाके शेषनाग, महागुनुस टॉप, पंजतरणी के अलावा पहलगाम और सिंथन टॉप के कई ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है।
इसके अलावा गुलमर्ग, सोनमर्ग, कुपवाड़ा के अलावा उत्तरी कश्मीर के अन्य ऊपरी इलाकों में भी पहली बर्फबारी हुई है। श्रीनगर की बात करें तो श्रीनगर का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गौरतलब है कि घाटी में लगातार मूसलाधार बारिश जारी है।
मंगलवार सुबह तक रिकॉर्ड की गई बारिश
गुलमर्ग - 26.6 एमएम
काजीगुंड - 25.8 एमएम
पहलगाम - 19 एमएम
कोकरनाग - 16.4 एमएम
कुपवाड़ा - 12.0 एमएम
श्रीनगर - 17.6 एमएम