{"_id":"9d309c12f5ada7aa38449c0e764ab5a1","slug":"kashmir-univeristy-student-gets-bail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्र को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्र को मिली जमानत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 30 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर की एक लोकल अदालत द्वारा कश्मीर विश्वविद्यालय के गिरफ्तार छात्र मुजमिल फारूक डार को मंगलवार को बेल दी गई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मुजमिल को बगैर ठोस सुबूत के आधार पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उस पर यह इलजाम था कि उसका मोबाइल किसी आतंकी द्वारा इस्तेमाल में लाया गया था।
विज्ञापन
वहीं, बुधवार से विश्वविद्यालय के सभी कार्य बहाल होंगे। छात्र की गिरफ्तारी के बाद विश्वविद्यालय परिसर एक जंग का मैदान बन गया था। लगातार कई दिनों तक हिंसक प्रदर्शन हुए। यहां तक कि इस सब बवाल के कारण विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी कार्य स्थगित करने पड़े और होस्टलों से छात्रों को जबरदस्ती निकाला गया।
विज्ञापन
कश्मीर विश्वविद्यालय के अलावा इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईयूएसटी) और सेंट्रल यूनिवर्सिटी कश्मीर (सीयूके) द्वारा भी मुजमिल की रिहाई को लेकर मुहिम छेड़ी थी। मुजमिल के पिता द्वारा इस बात की पुष्टि की गई कि उसे कोर्ट द्वारा बेल पर रिहा किया गया है।
विज्ञापन
वहीं कश्मीर विश्वविद्यालय के प्रवक्ता द्वारा यह जानकारी दी गई कि विश्वविद्यालय में सभी कार्य बुधवार से शुरू होंगे।