फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmir to hold national level cycle rally

श्रीनगर में होगी नेशनल लेवल की साइकिल रेस

Tue, 26 Aug 2014 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 26 Aug 2014 10:19 PM IST
विज्ञापन
kashmir to hold national level cycle rally

सिविक एक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा श्रीनगर में राष्ट्रीय स्तर की साइकिल रेस का आयोजन करवाया जाएगा। रेस को पेडल फार कश्मीर का नाम दिया गया है जो 6 सितंबर को आयोजित की जाएगी। एडीजी आर्म्ड एसएम सहाय ने मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में इसका ऐलान किया। बैठक में इस रेस को सुचारु रूप से करवाने के लिए प्रबंधों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


सहाय ने जानकारी देते हुए कहा कि इस रेस में देश के विभिन्न राज्यों से एक हजार से अधिक पेशेवर साइकिलिंग खिलाडि़यों के भाग लेने की उम्मीद है। बैठक में निर्णय लिया गया कि रेस की शुरूआत पुलिस गोल्फ कोर्स बुलेवर्ड से सुबह साढ़े छह बजे होगी। इसमें तीन श्रेणियां सीनियर 19 वर्ष से ऊपर, जूनियर ब्यायज एंड गर्ल्स 19 वर्ष से नीचे और सब-जूनियर ब्यायज एंड गर्ल्स 12 वर्ष से नीचे की होंगी।
विज्ञापन


इस रेस में भाग लेने के लिए कोई भी एंट्री फीस नहीं होगी। प्रतियोगिता के दौरान विजेताओं में साढ़े पांच लाख की राशि इनाम के तौर पर दी जाएगी। बैठक में सुरक्षा, ट्रैफिक मार्ग और स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में आईजीपी (आर्म्ड/आईआरपी) कश्मीर सुनील कुमार, डीआईजी आर्म्ड एमएम सादिक़, एसएसपी मीर मोहम्मद चौधरी, एसएसपी ट्रैफिक हसीब-उर-रेहमान के अलावा कई अन्य पुलिस के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed