फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmir: Soldier sacrifices his life after falling from a height while patrolling in Baramulla

Kashmir: बारामुला में गश्त करते समय ऊंचाई से गिरकर जवान बलिदान, गुलमर्ग में सेना के दो पोर्टरों के शव बरामद

Sat, 10 Jan 2026 12:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामुला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामुला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 10 Jan 2026 12:23 AM IST
सार

बलिदान जवान की पहचान हरियाणा के रहने वाले हीरा लाल के रूप में हुई है। वह फतेहगढ़ शीरी कैंप में तैनात था। 
 

विज्ञापन
Kashmir: Soldier sacrifices his life after falling from a height while patrolling in Baramulla
demo

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में गश्त ड्यूटी पर जाते समय ऊंचाई से गिरने से एक सैनिक बलिदान हो गया। घटना शीरी इलाके में रात के समय की है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बलिदान जवान की पहचान हरियाणा के रहने वाले हीरा लाल के रूप में हुई है। वह फतेहगढ़ शीरी कैंप में तैनात था। 

विज्ञापन


सैनिक फिसलकर ऊंचाई से गिर गया जिसके बाद वह बेहोश हो गया। उसे तुरंत गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) बारामुला ले जाया गया। यहां अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए जीएमसी बारामुला में मुर्दाघर में रखा गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। हालांकि इसको लेकर सेना की ओर से अभी कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन


गुलमर्ग के ऊपरी इलाके में नाले में गिरे सेना के दोनों पोर्टर के शव बरामद
गुलमर्ग के ऊपरी इलाके में वीरवार को फिसलकर नाले में गिरे सेना के लिए काम करने वाले दोनों पोर्टर के शव शुक्रवार को बरामद हुए। दोनों की तलाश में वीरवार को पूरी रात तलाशी अभियान चलाया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान लियाकत अहमद दीदार (27) निवासी चंदूसा और इशफाक अहमद खटाना (33) निवासी चंदूसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि यह घटना वीरवार को हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पोर्टर गुलमर्ग के ऊपरी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब अनीता पोस्ट की ओर जा रहे थे। यह इलाका भारी बर्फबारी के कारण सर्दी में बाकी जगहों से कट जाता है। बर्फ से ढके और फिसलन भरे रास्ते को पार करते समय दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे नाले में गिर गए। सेना और स्थानीय बचाव टीमों ने खराब मौसम और मुश्किल इलाके के बावजूद सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एक अधिकारी ने कहा कि दुख की इस घडी में सेना उक्त पोर्टरों के परिवार के साथ है और हरसंभव सहायता की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed