फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmir situations became challenge for amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा के लिए चुनौती बने कश्मीर घाटी के हालात

Fri, 21 Apr 2017 12:39 PM IST
बृजेश कुमार सिंह,अमर उजाला/जम्मू
बृजेश कुमार सिंह,अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 21 Apr 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
kashmir situations became challenge for amarnath yatra
अमरनाथ यात्रा - फोटो : FILE PHOTO

घाटी में पत्थरबाजी तथा हिंसा के बने हालात ने अमरनाथ यात्रा के लिए चुनौती उत्पन्न कर दी है। राज्य सरकार ने भी माना है कि अमरनाथ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना चुनौती है। हालात पर सरकार की पूरी नजर है और इसी के मद्देनजर तैयारियां की जा रही हैं। घाटी में पत्थरबाजों और उपद्रवियों से सख्ती से निबटा जाएगा, ताकि अमरनाथ यात्री यहां निर्भीक होकर भोले बाबा के दर्शन को आ सकें। 

विज्ञापन


रियासत के डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने अमर उजाला से कहा कि घाटी में बने हालात अमरनाथ यात्रा के लिए चुनौती बन गए हैं। पाकिस्तान घाटी में माहौल बिगाड़ने के लिए लोगों को भड़का रहा है। इसके लिए वह हर तरह की कोशिशें कर रहा है।
विज्ञापन


पर्यटन का सीजन है। अमरनाथ यात्रियों से सैकड़ों घोड़े, खच्चर वालों तथा अन्य लोगों की आजीविका चलती है। राज्य सरकार किसी भी कीमत पर यात्रा में बाधा नहीं आने देगी। यात्री ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं, इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा सकुशल संपन्न कराने की तैयारियां जारी

kashmir situations became challenge for amarnath yatra
अमरनाथ यात्रा - फोटो : FILE PHOTO

सुरक्षा एजेंसियां भी यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए रणनीति बनाने में जुटी हैं। इसके लिए समीक्षा बैठकें भी चल रही हैं। केंद्र सरकार ने अमरनाथ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में हर प्रकार के सहयोग का भरोसा दिलाया है। माहौल को बिगाड़ने वालों के साथ सख्ती से निबटा जाएगा। उपद्रवियों तथा पत्थरबाजों को किसी प्रकार की छूट नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बाबा अमरनाथ के दर्शन को देशभर से आने वाले प्रत्येक यात्रियों को राज्य सरकार सुरक्षा मुहैया कराएगी। यात्रियों को निर्भीक होकर बाबा के दर्शन को आना चाहिए। 

'पत्थरबाजों को अभिभावक समझाएं'

kashmir situations became challenge for amarnath yatra
उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह - फोटो : फाइल फोटो
डिप्टी सीएम ने कहा कि घाटी में तैनात सुरक्षा एजेंसियों को कानून के दायरे में ही पत्थरबाजी तथा उपद्रवियों से निबटना चाहिए। इसके लिए वे अधिकतम सीमा तक संयम भी बरत रहे हैं। अफस्पा भी कानून का कवर ही है। उन्होंने कहा कि बार-बार सुरक्षा एजेंसियों से संयम बरतने को कहा जाता है, जिसका वे पालन भी कर रहे हैं, लेकिन पत्थरबाजों को भी उनके अभिभावकों को समझाना चाहिए कि वे इस प्रकार की घटनाओं से दूर रहें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed